Ad
Ad
जिस पल का इंतज़ार कई महीनों से था, वो आ ही गया और फिन बैलर को मेन रोस्टर में एंट्री मिल ही गई। बैलर को रॉ में ड्राफ्ट किया गया। NXT में से चुने जाने वाले वो पहले स्टार भी थे। फिन बैलर को तीसरे नंबर पर रॉलिंस और शार्लेट के बाद चुना गया। यहाँ तक कि बैलर को ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस से भी पहले चुना गया। इससे एक बात तो साफ हो गई कि WWE ने बैलर के लिए अच्छा ही सोच रखा हैं। उन्हें सीधे ही मेन इवेंट में जगह मिल सकती है। जबकि अब कार्ल एंडर्सन और ल्यूक गैलोज दोनों ही मंडे नाइट रॉ में बिना लीडर के हैं, तो यह एक अच्छा आइडिया होगा अगर इन तीनों को मिला दिया जाए।
Edited by Staff Editor