The Bloodline के फेमस सदस्य ने Roman Reigns के WWE टीवी पर लगातार नज़र नहीं आने के कारण का किया खुलासा

Pankaj
WWE सुपरस्टार की प्रतिक्रिया सामने आई
WWE सुपरस्टार की प्रतिक्रिया सामने आई

Sami Zayn: रोमन रेंस (Roman Reigns) अब WWE के बहुत बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। पिछले तीन साल उनके लिए जबरदस्त रहे। शानदार काम अभी तक उन्होंने किया। Rosenberg Radio को हाल ही में सैमी ज़ेन (Sami Zayn) ने अपना इंटरव्यू दिया। यहां उन्होंने रोमन रेंस को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने यहां पर रेंस की इन्कन्सिस्टन्सी के बारे में बताया।

WWE दिग्गज रोमन रेंस को लेकर सैमी ज़ेन का बयान

WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन ने बड़ा बयान देते हुए कहा,

अब मैं रोमन रेंस को ज्यादा नहीं देखता हूं। जब हम दोनों वापस आए थे तब हमेशा वो टीवी पर नज़र आते थे। अब ऐसा नहीं है। वो अब कम टीवी पर नज़र आते हैं क्योंकि बड़े स्टार बन चुके हैं। रेंस ने क्या किया ये सभी को पता है। कई बार आपको पता नहीं चलता है लेकिन आप बहुत बड़ी चीजें कर जाते हैं। कुछ ऐसा ही रेंस ने भी किया। उन्हें इसकी जरूरत भी थी। इस हिसाब से उन्होंने काम किया। बड़ा सुपरस्टार बनने के लिए जो किया जाता है वो उन्होंने किया।
पहले मैं उन्हें हमेशा देखता था लेकिन अब नहीं देखता हूं। साल 2017-18 के टाइम पर हम साथ में टूर पर जाते थे। एक ही बस में जाते थे। हम खूब हंसकर सभी जगह ट्रेवल करते थे। ये सभी चीजें मायने नहीं रखती है क्योंकि हम हमेशा दोस्तों की तरह रहे। हमारा रिलेशन अच्छा रहा।

आप सभी जानते हैं कि रोमन रेंस अब हर हफ्ते नज़र नहीं आते हैं। एक समय था जब हर हफ्ते वो टीवी पर दिखते थे। रेंस अब WWE के बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। ये बात सभी जानते हैं। सैमी ज़ेन भी इस बात को मानते हैं। अब वो तारीख के हिसाब से काम करते हैं। आने वाले समय में उनका प्रभुत्व और भी WWE में बढ़ेगा। WWE ने उनके लिए खास प्लानिंग की होगी। आने वाला समय रोमन रेंस के लिए और भी बढ़िया रहेगा। फैंस को एक अलग अंदाज में वो नज़र आएंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now