Roman Reigns के भाई ने WWE में रचा इतिहास, दुश्मन को धराशाई कर शानदार अंदाज में जीती बड़ी चैंपियनशिप

Pankaj
WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ को मिली बड़ी सफलता
WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ को मिली बड़ी सफलता

Solo Sikoa: WWE में द ब्लडलाइन का जलवा चल रहा है। हाल ही में इस फैक्शन में सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) शामिल हुए थे। अब वो भी चैंपियन बन गए। इस ग्रुप को रोमन रेंस (Roman Reigns) लीड कर रहे हैं। द उसोज और पॉल हेमन भी इस ग्रुप में है। NXT के इस हफ्ते के शो में सोलो सिकोआ ने नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप पर कब्जा किया। अब इस फैक्शन के सभी सदस्यों के पास चैंपियनशिप आ गई है।

Ad
Ad

WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ ने मचाया जबरदस्त बवाल

रोमन रेंस के पास अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप हैं और द उसोज भी अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियंस बने हुए हैं। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में मैकइंटायर के खिलाफ सिकोआ को हार का सामना करना पड़ा था। मेन रोस्टर में सिकोआ का ये पहला मुकाबला था। इस बाद जरूर वो निराश हुए थे।

खैर इस हफ्ते NXT शो के मेन इवेंट में कार्मेलो हेय्स vs सोलो सिकोआ के बीच नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप मैच हुआ। उम्मीद थी कि सिकोआ इस बार चैंपियन बन जाएंगे और कुछ ऐसा ही हुआ भी। ये मैच बहुत ही शानदार रहा और इस मैच में एक्शन भी ज्यादा देखने को मिला। एक बार फिर अपने शानदार मूव्स से सिकोआ ने फैंस को प्रभावित किया और अंत में जबरदस्त जीत हासिल की।

Ad

सिकोआ की ये जीत ऐतिहासिक रही। अब मेन रोस्टर में वो भी टाइटल के साथ नजर आएंगे। WWE ने पूरी तरह ठान लिया है कि द ब्लडलाइन को ज्यादा से ज्यादा पुश देना है। सोलो सिकोआ को तो इस समय जबरदस्त पुश मिल रहा है। पिछले साल ही NXT में उन्होंने कदम रखा था। शुरूआत से वहां भी उन्हें पुश दिया गया और इसका फायदा उन्होंने उठाया। उनकी विनिंग स्ट्रीक भी जबरदस्त रही थी। अब मेन रोस्टर में भी सिकोआ काम करेंगे। रोमन रेंस की वजह से द उसोज और सिकोआ को जबरदस्त फायदा हो रहा है। पॉल हेमन का भी अनुभव इन सभी सुपरस्टार्स को मिल रहा है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications