WWE दिग्गज Roman Reigns के फैक्शन The Bloodline की फेमस टिक-टॉक स्टार ने की शानदार नकल, देखें वीडियो

Pankaj
WWE SmackDown में फैंस को आया था मजा
WWE SmackDown में फैंस को आया था मजा

The Bloodline: पिछले हफ्ते WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड बहुत ही शानदार रहा था। द ब्लडलाइन (The Bloodline) का सैगमेंट बहुत ही जबरदस्त रहा था। सोशल मीडिया पर भी इसकी सभी ने तारीफ की। अब प्रसिद्ध टिकटॉक स्टार इबुका दिकेह (Ebuka dikeh) ने इस सैगमेंट को रीक्रीऐट किया। आप इसे देखेंगे तो मजा आ जाएगा।

Ad

WWE SmackDown में The Bloodline का हुआ था शानदार सैगमेंट

इबुका दिकेह ने ट्विटर पर अपना वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में उनकी टीम भी दिख रही है। पिछले हफ्ते शो में जे उसो ने रोमन रेंस का अपनाम किया था। इसे ही दिकेह की टीम ने रीक्रीऐट किया है। ये वीडियो अब बहुत वायरल हो रहा है।

Ad

The Bloodline का ये सैगमेंट सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ था। जे उसो और सैमी के बीच गहमागहमी बहुत आगे बढ़ गई थी। इसे सुलझाने रोमन रेंस को बाहर आना पड़ा था। रोमन ने कहा कि दोनों यहीं पर इस मामले को खत्म करें। इस दौरान सैमी ने जे उसो से माफी मांगी और उनसे हाथ मिलाया। हालांकि जे उसो ने उनसे हाथ नहीं मिलाया और कह दिया कि वो उन्हें कभी पसंद नहीं करेंगे। जे ने गुस्से में आकर रेंस का भी अपमान किया। ये देखकर खुद रोमन हैरान रह गए थे। रेंस ने भी जे को जवाब दिया। फैंस ने इस दौरान सैमी को खूब चीयर किया था।

इबुका दिकेह टिकटॉक के जरिए बहुत बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। कई WWE सुपरस्टार्स की नकल वो कर चुके हैं। सबसे पहले उन्होंने WWE सुपरस्टार रोमन रेंस की एंट्री की नकल की थी। इसके बाद सभी ने उनकी सराहना की थी। पॉल हेमन ने भी उन्हें जवाब दिया था। इस बार एक खास वीडियो उनका फिर से वायरल हो गया। अब इस पर रोमन रेंस और पॉल हेमन का जवाब आएगा या नहीं ये देखने वाली बात होगी। The Bloodline में इस समय जे और सैमी की जबरदस्त स्टोरीलाइन चल रही है। खासतौर पर सैमी शानदार काम कर रहे हैं। फैंस द्वारा उन्हें बहुत चीयर किया जा रहा है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications