WWE रॉ (Raw) का अगले हफ्ते का एपिसोड शानदार रहेगा। WWE ने इस शो के लिए बड़े ऐलान कर दिेेए है। इस शो में ऐज (Edge) के टॉक शो की वापसी होगी। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में ये ऐलान किए गए। 'The Cutting Edge' शो में गेस्ट के रूप में मरीस (Maryse) नजर आएंगी। साल 2020 में WWE रिंग में ऐज ने वापसी की थी और इसके बाद से ऐज के शो का ये पहला एपिसोड होगा। 'The Cutting Edge' का अंतिम एपिसोड अक्टूबर 2018 में अंतिम बार हुआ था और इसमें बैकी लिंच, शार्लेट फ्लेयर गेस्ट के रूप में नजर आए थे।WWE ने बॉबी लैश्ले और MVP के सैगमेंट का भी किया ऐलान29 नवंबर को ऐज और द मिज ने Raw में वापसी की थी और इसके बाद से लगातार इनकी राइवलरी जारी है। Day 1 पीपीवी में इन दोनों के बीच सिंगल मैच का ऑफिशियल ऐलान पहले ही कर दिया गया था। ऐज और द मिज के बीच अभी तक शानदार प्रोमो सैगमेंट्स देखने को मिले हैं। दोनों ने एक-दूसरे पर कई तरह के आरोप लगाए। इस हफ्ते भी काफी बवाल रेड ब्रांड में देखने को मिला था।WWE@WWEYOU DE-SERVE IT! 👏👏 👏👏👏@mikethemiz @MaryseMizanin #WWERaw8:58 AM · Dec 14, 20213120432YOU DE-SERVE IT! 👏👏 👏👏👏@mikethemiz @MaryseMizanin #WWERaw https://t.co/WWKXhEcTprबॉबी लैश्ले और MVP का भी अगले हफ्ते रेड ब्रांड में खास सैगमेंट होगा। इस सैगमेंट में काफी बवाल देखने को मिल सकता है। इस हफ्ते बॉबी लैश्ले ने सैथ रॉलिंस, केविन ओवेंस और बिग ई को अलग-अलग मैच में हराया था। बॉबी लैश्ले अब Day 1 में होने वाले WWE चैंपियनशिप मैच में शामिल हो गए है। बिग ई, सैथ रॉलिंस और केविन ओवेंस इस सैगमेंट में आ सकते हैं। अगर ऐसा होगा तो फैंस को मजा आएगा।WWE Raw की व्यूअरशिप इस समय चिंता का विषय बनी हुई है। हर हफ्ते व्यूअरशिप में गिरावट नजर आ रही है। WWE को इस चीज़ पर भी नजर रखनी पड़ेगी। अगर व्यूअरशिप का हाल ऐसा ही रहा तो आगे जाकर काफी नुकसान कंपनी को होगा। WWE को अगले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड के लिए कुछ सरप्राइज प्लान करने पड़ेंगे। Day 1 पीपीवी के हिसाब से भी WWE को अपने प्लान तैयार करने होंगे।