फेमस Superstars जल्द ही कहेंगे WWE को अलविदा, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Ujjaval
WWE स्टार्स के कंपनी छोड़ने पर आया अपडेट
WWE स्टार्स के कंपनी छोड़ने पर आया अपडेट

The Dyad: WWE का सितंबर 2023 में UFC के साथ मर्जर पूरा हो जाएगा। इसी के साथ कई स्टार्स के नए सफर की शुरुआत होगी। हालांकि, कुछ कंपनी से दूर हो सकते हैं। हालिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि द डायड (The Dyad) के नाम से मशहूर रिप फाउलर (Rip Fowler) और जैगर राइड (Jagger Reid) जल्द ही WWE छोड़कर जा सकते हैं।

Wrestling Observer Newsletter पर डेव मैल्टज़र ने बताया कि द डायड अभी भी WWE का हिस्सा बने हुए हैं लेकिन उन्होंने कंपनी से जाने का मन पूरी तरह से बना लिया है। उनका कॉन्ट्रैक्ट 14 अक्टूबर को समाप्त होगा। डेव ने रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा,

"ऐसा माना जा रहा है कि जैगर राइड और रिप फाउलर कॉन्ट्रैक्ट खत्म होते ही WWE को छोड़ने वाले हैं। उनके कॉन्ट्रैक्ट की आखिरी तारीख 14 अक्टूबर है।"

WWE दिग्गज Shawn Michaels ने The Dyad की तारीफ की

2018 में द डायड ने NXT UK में कदम रखा था। उस समय उन्हें Grizzled Young Veterans के नाम से जाना जाता था और वो 2019 में NXT UK के पहले टैग टीम चैंपियंस बने थे। वो 2022 में मुख्य NXT ब्रांड का हिस्सा भी बने थे। यहां उन्हें द डायड के रूप में रीपैकेज किया गया और वो जो गेसी के साथ नज़र आने लगे।

द डायड को भले ही WWE में काम करने में अब रुचि नहीं है लेकिन शॉन माइकल्स उन्हें अच्छा पुश देना चाहते हैं। उन्होंने कहा,

"वो (रिप फाउलर और जैगर राइड) साफ तौर पर उन स्टार्स में से थे, जिन्हें मैं UK से यहां लाना चाहता था। मुझे लगता है कि वो काफी ज्यादा टैलेंटेड हैं। मैं साफ तौर पर समझता हूं कि मैं सभी को यह चीज़ बोलता हूं। क्या मैं उन्हें WWE में सफलता हासिल करते हुए देखना चाहता हूं? हां! मैं इस बारे में झूठ नहीं बोल सकता। मैं समझ सकता हूं कि उन्हें कैसा महसूस हो रहा है। मैंने उनसे कहा था, 'जब तक आप यहां हैं, मैं आपको मुख्य किरदार में डालना चाहूंगा।"

द डायड ने कुछ महीनों पहले NXT टैग टीम चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था लेकिन वो टाइटल्स जीतने में असफल रहे थे। पिछले महीने उन्होंने क्रीड ब्रदर्स को लूजर लीव्स मैच में हराया था।

Quick Links

App download animated image Get the free App now