165 मैच लगातार जीतकर एक और रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंची NXT विमेन चैंपियन असूका

NXT विमेन चैंपियन असूका ने हाल ही में NXT लाइव इवेंट में मैंडी रोज़ का सामना किया। यह इवेंट क्रिस्टल रिवर फ्लोरिडा में हुआ, जहां उनकी चैंपियनशिप भी दांव पर लगी हुई थी। लेकिन असूका ने आसानी से टफ इनफ की पूर्व कंटेस्टंट मैंडी को हरा दिया। अगर आपको यह नही पता है तो आपको बता दें कि असूका ने अपना इन रिंग डेब्यू अक्टूबर 7, 2015 में किया था। 2 अप्रैल, 2016 को NXT टेक ओवर में इन्होंने NXT विमेन चैंपियनशिप जीत ली। उसके बाद से आज तक इन्हें कोई नही हरा पाया है। इन्होंने अपने सबसे कठिन प्रतिद्वंदी एंबर मून का सामना पिछले महीने NXT टेक ओवर में किया था। जहां उन्होंने मुश्किल से यह मैच जीता। पिछले साल असुका प्लैनेट के टॉप 50 फीमेल रैसलर की लिस्ट में तीसरे स्थान पर थी। असूका की मैंडी रोज़ के ऊपर जीत के बाद उनकी स्ट्रीक 165 पहुंच गई है और अब वो गोल्डबर्ग से केवल 8 मैच पीछे रह गई हैं जिसके बाद वो गोल्डबर्ग की WCW की अंडिफिटेड स्ट्रीक 173-0 के बराबर हो जाएंगी। असुका NXT विमेन डिवीज़न के एक अजेय महिला रैसलर साबित हो चुकी हैं। और ऐसा लगता है कि वो गोल्डबर्ग की फेमस स्ट्रीक को तोड़ सकती हैं। About to witness a murder cuz Mandy Rose gunna die..... #Asuka #NXT#NXTCrystalRiverpic.twitter.com/myxVIbCBNg — Sitting Duck (@Wiljack86) April 22, 2017 असूका अपने अगले प्रतिद्वंदी का इंतज़ार कर रही हैं। फिलहाल के हालात देखकर लगता है कि उनका एंबर मून के साथ NXT टेक ओवर शिकागो में रीमैच हो सकता है। अगर तब तक असुका ने स्ट्रीक तोड़ दी तो हो सकता है कि वो एंबर मून के खिलाफ अपना टाइटल हार जाएं ताकि मेन रोस्टर की ओर वो बढ़ पाएं। गोल्डबर्ग की स्ट्रीक तोड़ना आसान काम नही है। अगर WWE असूका की बुकिंग अच्छे से करे तो हो सकता है कि आगे वे एक बड़ी सुपरस्टार बन जाएं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications