WWE इतिहास में शानदार वापसी करने वाले 5 बड़े सुपरस्टार्स

WWE में अपनी छाप छोड़ना कभी भी आसान नहीं होता, ऐसा करने के लिए एक सुपरस्टार को पूरी मेहनत भी करनी होती है, साथ में उसे किस्मत का साथ भी चाहिए होता है। अगर कोई रैसलर लंबे समय से बाहर और वो अपनी छाप छाप छोड़ना चाहता हैं, तो यह काम और भी मुश्किल हो जाता है। हालांकि जब एक सुपरस्टार वापसी करता है, तो उसे एक मंच दिया जाता है, लेकिन अगर आगे जाकर उसे ही मेहनत करकर इसे आगे बढ़ाना होता है। ऐसा कई बार देखा गया है कि सुपरस्टार वापसी करने के बाद लंबे समय तक अपनी लय बरकरार नहीं रख पाते, लेकिन कुछ सुपरस्टार ऐसे भी होते है, जो ऐसे माहौल में अपना सबसे बेस्ट देते हैं और खुद को कमबैक किंग साबित करते हैं। आइये नज़र डालते है उन 5 सुपरस्टार्स पर। # ल्यूक गैलोज karl-anderson-luke-gallows-1-850x560-1468000474-800 ल्यूक गैलोज इस समय WWE रोस्टर में द क्लब के मेम्बर के तौर पर काफी अच्छा कर रहे हैं। इस सफलता से पहले, उनका सफर काफी खराब रहा था। WWE ने केन एंगल शुरू करने का फ़ैसला किया और उसके लिए गैलोज को चुना गया। हालांकि वो प्लान पूरी तरह से फ्लॉप रहा और गैलोज को वापस डेवलपमेंटल में लड़ने के लिए भेज दिया गया। उसके बाद WWE ने उन्हें फेस्टस के किरदार के लिए चुना। फेस्टस का किरदार एक दिमागी तौर पर अक्षम लोगों की तरह था और यह कहना सही होगा कि गैलोज ने अपनी तरफ से काफी अच्छे से यह किरदार निभाया। उसके बाद स्ट्रेट एज सोसाइटी में सीएम पंक के अंडर काम किया, लेकिन लाख क्षमता होने के बावजूद एंगल वाले किरदार को वो भुना नहीं पाए। गैलोज उसके बाद WWE से अलग हो गए और जापान में जाकर बुलेट क्लब का हिस्सा बन गए। इसी कारण उनकी अब WWE में वापसी हो पाई है। # शॉन माइकल्स shawnmarines-1468492770-800 शॉन माइकल ने दो बार शानदार वापसी की है और दोनों का जिक्र इस स्लाइड में है। अपने शुरुआती दिनों में माइकल और मार्टी जैनेटी, जिन्हें रॉकर्स के नाम से जाना जाता था, उन दोनों को WWE का कांट्रैक्ट मिला, लेकिन बहुत जल्द ही दोनों को एक बार में हुई घटना के बाद कंपनी से निकाल दिया गया। माइकल और जैनेटी ने कुछ महीनों बाद वापसी की और वो आगे जाकर फिनोमिनल बने। माइकल ने जैनेटी से अलग होने के बाद सिंगलस में काफी नाम कमाया और एक लेजेंड बने। इसका अंत हुआ, जब माइकल को कमर में तकलीफ के कारण रिटायर होना पड़ा, लेकिन कुछ सालों बाद उन्होंने दोबारा वापसी की। अपने तीसरे स्पैल में उन्होंने कुछ शानदार और यादगार मैचों में हिस्सा लिया, जिसमें से एक था द अंडरटेकर के खिलाफ। # ब्रॉक लैसनर methodgetsbrock-lesnar-06-13-12-12-32-57-461-1468492923-800 ब्रॉक लैसनर जैसे एथलीट बहुत ही कम पैदा होते हैं। लैसनर ने अपना एथलेटिक करियर की शुरुआत काफी जल्द की और 2000 में ही WWE के साथ उनका कांट्रैक्ट हो गया। पॉल हेयमन की मदद से WWE ने लैसनर को सिर्फ चार सालों में एक स्टार बना दिया। लैसनर WWE चैम्पियन बने, उन्होंने रॉयल रंबल जीता, रैसलमेनिया के मेन इवेंट का हिस्सा बने और कई मुकाम हासिल किए। लैसनर ने उसके बाद UFC में जाने का फ़ैसला किया और उन्होंने वहाँ भी एक खास जगह बनाई। लैसनर ने 2011 में दो लगातार हार के बाद UFC से जाने का फ़ैसला किया और उस समय उनकी मेडिकल कंडीशन इस तरह की थी कि यह बात भी उठने लगी कि लेसनर का करियर अब खत्म। एक साल बाद, लैसनर ने WWE में वापसी की और अंडरटेकर की लेजेंडरी स्ट्रीक को खत्म किया, उसके अलावा जॉन सीना को सुपलेक्स सिटी की खतरनाक सैर कराई, इसके अलावा रैसलमेनिया के मेंन इवेंट में हिस्सा लिया और WWE चैम्पियन भी बने। # डेनियल ब्रायन seth-rollins-and-roman-reigns-defeated-kane-and-daniel-bryan-1468493059-800 शॉन माइकल की तरह डेनियल ब्रायन ने भी दो बार शानदार वापसी की। ब्रायन सबसे पहले WWE में तब नज़र आए, जब वो बी-शो में लड़ते थे। उसके बाद वो कंपनी से दूर हो गए और अपने आप को इंडिपेंडेंट रैसलिंग में सफल बनाया। इसके बाद WWE ने उन्हें NXT में जगह दी और वो नेक्सस का भी हिस्सा थे। हालांकि ब्रायन की गलत व्यवहार के कारण उन्हें WWE ने निकाल दिया, लेकिन उन्होंने वापसी की और नाम भी कमाया। उनके करियर का सबसे बड़ा मौका था, जब उन्होंने रैसलमेनिया के मेन इवेंट में जगह बनाई और वो WWE चैम्पियन बने। # एजे स्टाइस aj-styles-5-1468493140-800 एजे स्टाइल्स इस लिस्ट में शामिल दूसरे सुपरस्टार की तरह नहीं थे। उनका WWE में करियर दूसरों की तुलना में ज्यादा लंबा नहीं रहा है, लेकिन एजे ने TNA में जाकर नाम कमाने से पहले WWE में नज़र आ चुके थे। एजे ने उस समय WWE के बी- शो में हिस्सा लिया किया और बड़े नामों के साथ रैसल किया। उसके बाद एजे TNA में गए और वो रिंग ऑफ ऑनर और जापान में लड़ चुके हैं। आखिरकार जब एजे स्टाइल्स ने WWE में वापसी की और उनका शानदार तरीके से स्वागत भी हुआ। एजे जोकि पहले काफी नज़र नहीं आते थे और वो अब मेन इवेंट में लड़ते नज़र आ रहे है और कई बड़े स्टार्स के साथ लड़ रहे हैं।