Greatest Royal Rumble मैच का हिस्सा हो सकते हैं द ग्रेट खली

Ankit

27 अप्रैल ये वो तारीख है जब WWE इतिहास रचने वाला है। ये इतिहास यूएस में नहीं बल्कि सऊदी अरब में रचा जाएगा। इसी दिन 50 सुपरस्टार्स की ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल होने वाली है। इस ऐतिहासिक इवेंट में कई दिग्गज और बड़े सुपरस्टार्स हिस्सा लेने वाले हैं। इस लिस्ट में द ग्रेट खली का नाम भी तेजी से आ रहा है। द ग्रेट खली को आखिरी बार WWE में बैटलग्राउंड पीपीवी में पिछले साल देखा गया था। इस पीपीवी में खली ने जिंदर महल की पंजाबी प्रिजन मैच में रैंडी ऑर्टन के खिलाफ जीत के लिए मदद की थी। अब ग्रेट खली को ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल में शामिल किया जा सकता है। ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल की एडवर्टाइज की हुई तस्वीरें सामने आ रही है, जिसमें द ग्रेट खली की तस्वीर भी शामिल है। ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल के इस एडवर्टाइज मे साफ दिख रहा है खली को भी 50 मैंस के रंबल मैच में शामिल किया जाएगा। वहीं द ग्रेट खली इंस्टाग्राम पर अपनी वर्क आउट की वीडियो भी आए दिन शेयर कर रहे हैं।

Ad

A post shared by The Great Khali (@dalipsinghcwe) on

इस वीडियो में देख सकते हैं कि खली खुद को शायद मैच के लिए तैयार कर रहे हैं। सऊदी अरब में खली को एडवर्टाइज करने का सबसे बड़ा कारण वहां की भारतीय कम्युनिटी भी हो सकती है। सऊदी में लगभग 4 लाख 10 हजार भारतीय रहते हैं। इसके अलवा भारतीय मूल के पूर्व WWE चैंपियन और पूर्व यूएस चैंपियन जिंदर महल का मैच भी तय किया गया है। जिंदर यूएस चैंपियनशिप को हासिल करने के लिए जैफ हार्डी के खिलाफ लड़ेंगे 27 अप्रैल 2018 को ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल सऊदी अरब के जेद्दाह शहर, किंग अब्दुल्लाह स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में होने वाली है। इस इवेंट में 50 सुपरस्टार्स के रंबल मैच के साथ साथ सीना बनाम ट्रिपल एच और अंडरटेकर का रुसेव के खिलाफ कास्केट मैच होने वाला है। भारत इसका प्रसारण 27 तारीफ को रात 9:30 बजे टेन वन और टेन थ्री पर होगा। देखना दिलचस्प होगा अगर खली इस इवेंट में आते है तो क्या कमाल करते हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications