भारत में शो के दौरान द खली की रिंग में हुई वापसी, विदेशी रैसलर को चेयर से मारा

'द ग्रेट खली रिटर्न्स' शो बीती 4 जुलाई को हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में हुआ। शहर के पड्डल मैदान में हुए इस शो के देखने के लिए भारी भीड़ जुटी। मैदान चारों तरफ से दर्शकों की जबरदस्त भीड़ से भर गया। विदेशी रैसलरों के अलावा 'द ग्रेट खली रिटर्न्स' शो में भारत के रैसलरों ने भी हिस्सा लिया। शो के दौरान CWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच द ग्रेट खली के शिष्य शैंकी सिंह और अमेरिकी प्रो रैसलर क्रिमसन का सामना हुआ। अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक, मैच के दौरान द ग्रेट खली के पुराने दुश्मन ब्रॉडी स्टील ने शैंकी पर हमला करने की कोशिश की। तभी द ग्रेट खली वहां चेयर लेकर आ गए और उन्होंने ब्रॉडी स्टील को बुरी तरह से मारा और मैच में दखल देने से रोका। खली का शिकार क्रिमसन भी बने और आखिर में शैंकी सिंह ने अपने टाइटल को डिफेंड किया। साल 2016 में ब्रॉडी स्टील और द ग्रेट खली की दुश्मनी ने खूब सारी सुर्खियां बटोरी थी। उस दौरान स्टील ने खली की अकेडमी में जाकर खूब तोड़फोड़ मचाई थी। उसके बाद खली ने उनसे बदला भी लिया था। 'द ग्रेट खली रिटर्न्स' शो में द ग्रेट खली के आने पर सस्पेंस बना हुआ था, क्योंकि खली ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि वो रिंग में नहीं उतरेंगे, लेकिन शैंकी सिंह की मदद के लिए उन्होंने आना ही पड़ा। 'द ग्रेट खली रिटर्न्स' का अगला शो 7 जुलाई को सोलन में होगा। शो की शुरुआत राखी सावंत और हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की परफॉर्मेंस से हुई।

Ad
Ad

पूर्व WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन द ग्रेट खली हाल ही में WWE रिंग में भी नजर आए थे। सऊदी अरब के जेद्दाह में हुए ग्रेटेस्ट रॉयल रम्बल मैच के दौरान खली ने हिस्सा लिया था, लेकिन वो जल्द ही एलिमिनेट हो गए थे। 'द ग्रेट खली रिटर्न्स' शो में विमेंस रैसलरों ने भी हिस्सा लिया। WWE द्वारा रिलीज़ किए जाने के बाद खली ने 3 साल पहले भारत में पहला प्रो रैसलिंग स्कूल और अकेडमी (CWE- कॉन्टिनेंटल रैसलिंग एंटरटेनमेंट) शुरु की, जहां युवा रैसलरों को खली और कुछ विदेशी ट्रेनरों द्वारा कोचिंग दी जाती है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications