द ग्रेट खली की स्टूडेंट कविता दलाल WWE के विमेंस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी

भारत में WWE फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारतीय रैसलर कविता दलाल अब WWE के आने वाले विमेंस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। पिछले साल क्रूजरवेट क्लासिक के जरिए WWE नया टैलेंट ढूंढ रहा था, और वहीं कविता का टैलेंट उनकी आंखों में समा गया। रिंग के अंदर कविता दलाल को हार्ड केडी भी कहा जाता है। अब इसी के साथ कविता पहली ऐसी महिला रैसलर बन जाएंगी जिन्हें WWE साइन करेगा। कविता दलाल गेट खली की स्टूडेंट है। वो जालंधर में स्थित ग्रेट खली के CWE का हिस्सा हैं। खली खुद इससे पहले WWE में वर्ल्ड चैंपियन रह चुके है। कविता पिछले 7 महीने से प्रोफेशनल रैसलिंग की दुनिया में आई है। पिछले हफ्ते ही उन्होंने ग्रेट खली के एकेडमी में ट्रायल दिया था। जहां पर वो 25 से 29 अप्रैल को दुबई मे होने जा रही WWE वर्ल्ड चैम्पियनशिप के लिए सैलेक्ट हुई। ये लेडी खली देश की पहली महिला रेसलर है जो इस वर्ल्ड चैम्पियनशिप में हिस्सा लेगी। यहां फाइनल स्लॉट में वो कई विदेशी रैसलर्स का भी सामना करेंगी। प्रो रैसलिंग में आने से पहले कविता वेट लिफ्टिंग में थी। साल 2002 में कविता ने फरीदाबाद में वेट लिफ्टिंग का प्रशिक्षण लेना शुरू किया था। पिछले साल उन्होंने साउथ एशियन गेम्स में गोल्ड मैडल हासिल किया था।

Ad
youtube-cover
Ad

साल 2008 में कविता ने एसएसबी में बतौर कांस्टेबल के पद पर नौकरी ज्वाइन की। कविता हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं। साल 2009 में उनकी शादी बड़ौत (उत्तरप्रदेश) निवासी गौरव से हुई। गौरव भी एसएसबी में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं और वॉलीबाल के अच्छे खिलाड़ी हैं। 1 अप्रैल को WWE ने इस समर में इस विमेंस चैंपियनशिप कराने की घोषणा की थी। ट्रिपल एच ने ट्विटर के जरिए इस टूर्नामेंट की घोषणा की थी। ट्रिपल एच ने कहा था कि इस टूर्नामेंट में 17 देशों की 32 विमेंस रैसलर यहां प्रतिभाग करेंगी।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications