WWE यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर और सेबल की लव स्टोरी कैसे शुरु हुई ?

1459440801370-1476189225-800

जब भी कोई WWE के "पावर कपल" की बात करता है तो सभी को ऐसा लगता है की वहां पर ट्रिपल एच और स्टेफ़नी मैकमैहन का जिक्र हो रहा है। लेकिन जब बात असली पावर की हो तो उसमें ब्रॉक लैसनर और उनकी पत्नी सेबल का जिक्र होना चाहिए। भले ही ज्यादातर समय दोनों खुलकर अपने प्रसंशकों से नहीं मिलते, लेकिन इन दोनों स्टार्स की प्रेम कहानी काफी दिलचस्प है। मजेदार बात ये है की उनकी प्रेम कहानी WWE के आस-पास ही बनी है। सेबल जिनका असली नाम रीना ग्रीक है उनका जन्म फ्लोरिडा के जैक्सनविले शहर में हुआ था। बचपन के दिनों में रीना , घुड़सवारी, जिमनास्टिक्स और बाकी खेलों में काफी रूचि लिया करती थीं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। 1990 के शुरू में रीना पेप्सी और लो'रियल जैसे ब्रैंड के साथ लगी। उस समय वो अपने पहले पति वेन रिचर्ड्सन और बेटी मरिया के साथ रहती थीं। लेकिन दुर्भाग्य से 1991 में कार दुर्घटना में वेन की मौत हो गयी। इसके बाद साल 1993 में कामयाब मॉडल रीना की मुलाकात बॉक्सर से प्रोफेशनल रैसलर बने मार्क मेरो से हुई। दोनों के बीच प्यार हुआ और 1994 में दोनों ने शादी भी कर ली। मार्क के साथ रहते हुए रीना, रैसलिंग में दिलचस्पी लेने लगी। मार्क उन्हें ट्रेन करने लगे। रीना को अपना नया करियर दिखाई देने लगा था। साल 1996 में जब मंडे नाइट वॉर्स की शुरुआत हुई तब मार्क WCW छोड़कर WWE का हिस्सा बन गए। वहीं दूसरी ओर वापसी कर रहे द अल्टीमेट वॉरियर के खिलाफ ट्रिपल एच के मैच में रीना, हंटर के साथ रिंग में आईं। इसके बाद सेबल नहीं रुकी। वो कम्पनी की टॉप महिला स्टार बनीं। ऐटीट्यूड एरा में उन्हें एक सेक्स सिम्बोल माना जाता था। साल 1998 में सेबल शिखर पर पहुंचीं जहां उन्होंने सर्वाइर सीरीज में जैकलिन को हराकर WWF विमेंस चैंपियनशिप जीतीं। इस कामयाबी के बाद उन्हें 1999 में प्लेबॉय मैगज़ीन की कवर गर्ल बनाया गया। हालांकि WWE के साथ उनकी काफी समस्या भी रहीं। उन्होंने कम्पनी पर $110 मिलियन डॉलर्स का केस ठोका जिसमें उन्होंने कहा की कंपनी उनसे जबरदस्ती एक स्टोरीलाइन के लिए उनके ऊपर के कपड़े निकालने को कह रही थीं। हालांकि मामला बाद में कोर्ट के बाहर सुलझा लिया गया। इसी दौरान ब्रॉक लैसनर यूनिवर्सिटी ऑफ़ मिनेसोटा में पढ़ रहे थे और खेल का हिस्सा थे। वहां पर वो दो बार ऑल अमेरिकन रैसलर बने। फिर उन्होंने बिस्मार्क स्टेट कॉलेज में जूनियर कॉलेज हैवीवेट चैंपियनशिप जीती। कॉलेज के दिनों में उन्होंने रिकॉर्ड 106 मैचेस जीते और केवल 5 में हारें। 3 अप्रैल 2003 को सभी को हैरान करते हुए सेबल ने कम्पनी में वापसी की। उसी दौरान कंपनी में रैसलर आया था जिसका नाम ब्रॉक लैसनर था। लैसनर उस समय खिताबी दौड़ का हिस्सा थे और रॉस्टर में जगह बना रहे थे। WWE उन्हें वो बीस्ट बना रही थी जिन्हें हम आज जानते हैं। सेबल भी नए रैसलर, लैसनर में दिलचस्पी लेने लगी। उस समय लैसनर 26 साल के थे तो सेबल 35 साल की थी। करीब दस साल के अंतर के बावजूद दोनों का रिश्ता अच्छे से चल रहा था। जब पूरी दुनिया सेबल और लैसनर के रिश्ते के बारे में जानने लगी तब सेबल ने वापस कम्पनी से दूर जाने का विचार किया। इस बार उन्होंने अपने परिवार को समय देने का बहाना बनाया और कंपनी से दूर हुई। दरअसल सेबल की छवि ख़राब हो रही थी और इसलिए वो दूर जाना चाहती थी। अगस्त 2004 में उन्हें रिलीज़ कर दिया गया। हैरानी की बात है की उसी साल ब्रॉक लैसनर ने कंपनी छोड़ दी और जापान चले गए। अगले कुछ वक्त तक ब्रॉक लैसनर जापान के टॉप रैसलर्स के साथ काम करने लगे और IWGP वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती। 3.-brock-lesnar-1476189390-800 इसी दौरान मई 6, 2006 में सेबल और ब्रॉक लैसनर शादी के बंधन में बंध गए। इसके बाद लैसनर ने रैसलिंग से दूर जाने का फैसला किया और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की ओर मुड़ गए। 2007 में लैसनर ने MMA में डेब्यू किया। UFC ने उन्हें अपनी कंपनी में जगह दी और वहां पर भी लैसनर कम्पनी के टॉप पर पहुंचे। UFC 91 में उन्होंने रेंडी कॉटचर को हारकर नए UFC हैवीवेट चैंपियन बने। 070916-ufc-brock-lesnar.vadapt.664.high_.55-1476189110-800 अगले दो सालों तक लैसनर ने हैवीवेट डिवीज़न में अपना दबाब बरकरार रखा। UFC 121 में कैन वेलास्केज़ के खिलाफ लैसनर को खिताब गंवाया। हर प्रमोशन के टॉप पर रहने वाले लैसनर ने WWE में वापसी की। कईयों का मानना है की लैसनर की असली जगह WWE के रिंग में ही है। वापसी करते हुए लैसनर ने काफी सुर्खियां बटोरी। आज ब्रॉक लैसनर रैसलिंग दुनिया के सबसे बड़े नाम हैं। उनकी ज़िन्दगी में काफी बदलाव होते रहे लेकिन एक चीज़ स्थिर रहीं, उनकी शादी। दोनों बिल्कुल सही समय पर एक दूसरे से मिले। दोनों को एक दूसरे की ज़रूरत थी। सस्केचेवान के अपने फार्म में सेबल और ब्रॉक लैसनर ख़ुशी-ख़ुशी रहते हैं। हालांकि दोनों के कुल 7 बच्चे हैं, जिसमें से सेबल और उनके पहले पीटीआई की बेटी मरिया है जो 28 साल की है। वहीं सेबल से शादी के पहले लैसनर के दो जुड़वे बच्चे थे। उनका नाम ब्रॉक जूनियर और मया लीन है जिनकी उम्र 14 साल है। सेबल और ब्रॉक के दो बेटे हैं, सात साल के तर्क और ड्यूक। कड़ी मुश्किलों के बीच भी दोनों ने हमेशा एक दूसरे का साथ दिया और आज ख़ुशी - खुशी रह रहे हैं। आज लैसनर की कमाई बहुत ज्यादा है और वो सिमित समय के लिए काम करते हैं। इससे इस जोड़े की ज़िंदगी आसान बन गयी है। इस तरह से WWE के असली पावर कपल एक हुए थे। लेखक: जे कारपेंटर, अनुवादक: सुर्यकांत त्रिपाठी