वीडियो: द अंडरटेकर का एंट्रैंस म्यूजिक किस तरह और किसने बनाया ?

रैसलमेनिया 33 के बाद से इंटरनेट पर एक ही नाम सबसे वायरल और चर्चा में है। वो नाम है द अंडरटेकर। द फीनोम ने रैसलमेनिया 33 में रोमन रेंस के खिलाफ मिली हार के बाद अंडरटेकर ने अपने इनरिंग गीयर को रिंग में छोड़ दिया, जिसका इशारा उनकी रिटायरमेंट की ओर था। अंडरटेकर रैसलिंग के बिजनेस में बहुत बड़ा नाम है और उन्होंने 28 सालों तक WWE यूनिवर्स को एंटरटेन किया। इसी वजह से हर जगह इस समय अंडरटेकर की बात हो रही है। अंडरटेकर का अंदाज हमेशा से ही अनोखा रहा है और इतना ही खास उनका एंट्री करने का अंदाज भी है। हालांकि बहुत बार उनके एंट्रेंस म्यूजिक की बात होती है और उसी के बारे में बताया WWE के जिम जोंस्टन ने जोकि कंपनी के डायरेक्टर ऑफ म्यूजिक भी है। उन्होंने कहा, " अंडरटेकर एक डैडमैन है, जिसका मतलब कि कुछ ऐसा होना चाहिए कि वो ना दिखे। वो एक 7 फुट लंबे इंसान हैं, जोकि ब्लैक कलर के लैदर कोट पहनते हैं। तो उनका म्यूजिक और एंट्रेंस भी ऐसी ही होनी चाहिए, जोकि डैड लगे। इसी वजह से बहुत से म्यूजिक देखे गए और साउंड ट्रैक्स को सुना गया। एक डैडमैन के लिए ऐसी थीम होनी चाहिए, जोकि सैड लगे और सब डरे भी। इसी वजह से उनके लिए यह थीम चुनी गई। हालांकि इस बात में कोई शक नहीं कि उनकी इस थीम और जान उन्होंने खुद डाली, जिसके कारण इसमें रियल टच आ गया।" अभी के लिए अंडरटेकर का रैसलिंग करियर खत्म खत्म हो गया है, लेकिन फैंस अभी भी उन्हें एक आखिरी मैच के लिए जरूर देखना चाहेंगे। अंडरटेकर के एंट्रैंस म्यूजिक बनाने की पूरी कहानी यहां देखें:

youtube-cover
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications