2017 में मरीस ने इस बात का एलान किया था मिज और उनका पहला बच्चा जल्द ही होगा। तब से वो ऑफ स्क्रीन हो गई। पहले रैसलमेनिया के टाइम पर उनके बच्चे के जन्म के बारे में अंदाजा लगाया जा रहा था। अब दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने बच्चे के जन्म की तारीख के बारे में बताया। मिज और मरीस अपने पहले बच्चे के जन्म को काफी प्रचार कर रहे है। मिज और मरीस दोनों WWE का बड़ा नाम है। पिछले साल से ही बड़ा रोल इन्होंने यहां निभाया। जब मरीस प्रैग्नेंट हुई थी। रॉ की 25 वीं सालगिरह में मरीस नजर आई थी। पहले ये कहा जा रहा था कि बच्चे का जन्म 6 अप्रैल को होगा। इसी दिन हॉल ऑफ फेम सैरमनी का भी आयोजन होगा। 8 अप्रैल को रैसलमेनिया का आयोजन होगा। ये कहा जा रहा था कि मिज रैसलमेनिया में इस बार मौजूद नहीं रहेंगे। वो अंतिम समय में यहां से जा सकते है क्योंकि उस वक्त ही उनके बच्चे का जन्म होना था। लेकिन अब कोई दिक्कत की बात नहीं है। वो रैसलमेनिया में मौजूद रहेंगे। मिज और मरीस ने सोशल मीडिया का सहारा लेकर इस बात का एलान किया कि उनकी बेटी कब इस धरती पर आई। उन्होंने अपनी बेटी का नाम मोनरो स्काई मिजेनिन रखा है। उनकी बेटी का जन्म 27 मार्च को रात 11 बजकर 40 मिनट में हुआ। Of course our little girl arrived early. Welcome to the world Monroe Sky Mizanin 3/27/18 11:40pm pic.twitter.com/Z3GByZBQah — The Miz (@mikethemiz) March 28, 2018 WWE ने भी ट्वीट कर दोनों को बधाई दी है। Congratulations to @mikethemiz and @MaryseMizanin on welcoming their baby girl, Monroe Sky Mizanin, last night! https://t.co/KBTVIr4HMG — WWE (@WWE) March 28, 2018 मिज के पास फिलहाल कुछ ही पल अपनी फैमिली के साथ बिताने कैह क्योंकि अगले हफ्ते मंडे नाइट रॉ है और इसके छह दिन बार रैसलमेनिया में वो अपना टाइटल फिन बैलर और सैथ रॉलिंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे।