WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन द मिज ने इस हफ्ते इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की। जो सभी की नजरों में आ गई। मिज ने कुल सात बार इंटकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप अपने पास रखी है। साल 2012 में सबसे पहली बार उऩ्होंने ये टाइटल जीता था। उस दिन मंडे नाइट रॉ कका 1000 एपिसोड था। इस मैच में मिज ने क्रिश्चियन को हराया था। करीब 85 दिन बार मिज ये टाइटल कोफी किंग्सटन से हार गए थे। मिज ने विकिपीडिया पेज से एक स्क्रीन शॉट लेते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। जिसमें ये दिखाया गया है की कितनी बार ये टाइटल किसने अपने नाम किया है। मिज ने इस पिक्चर में अपने नाम पर एक गोला भी किया है और दर्शाया है की वो भी बड़े लैजेंड की लिस्ट में शामिल है। लिस्ट में मिज आगे ही नहीं बढ़े बल्कि पिछले महीने उन्होंने रैंडी सावेज, शॉन माइकल्स और मिस्टर परफेक्ट को भी पीछे छोड़ दिया है। नो मर्सी को अभी भी चार हफ्ते बांकी है। और यहां उम्मीद ये की जा रही है कि अब मिज अपना टाइटल गंवा देंगे। वैसे हमेशा मिज साधारण से रहते है, उन्होंने कभी इस तरीके का कोई पोस्ट नहीं डाला है। लेकिन इस बार उऩ्होंने कर दिया है। और पेंट कर के अपने आप को लैजेंड बताया है। 6th LONGEST REIGNING INTERCONTINENTAL CHAMPION OF ALL TIME AND COUNTING.... Today I surpass my childhood favorite #UltimateWarrior I will never forget as a kid painting my face, putting strings on my arms and running around the house doing my best Ultimate Warrior imitation. It's an honor to be on this prestigious list with such great legends. #ICTitleComebackTour A post shared by Mike "The Miz" Mizanin (@mikethemiz) on Aug 24, 2017 at 2:14pm PDT समरस्लैम में मिज का किसी भी सुपरस्टार के साथ इस चैंपियनशिप के लिए मुकाबला नहीं हुआ। नो मर्सी के लिए हो सकता है की अगले हफ्ते मिज का अगला प्रतिद्वंदी मिल जाए।