WWE मेन रोस्टर में डेब्यू किए हुए दिग्गज द मिज (The Miz) को 15 साल पूरे हो गए। इस साल मात्र 7 दिन में चैंपियनशिप हारने वाले मिज ने 1 सितंबर, 2006 को ब्लू ब्रांड के एपिसोड में डेब्यू किया था। द मिज ने ये उपलब्धि हासिल करने के बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाला और फैंस को धन्यवाद दिया। द मिज का WWE में बहुत बड़ा नाम हैं और हमेशा उन्होंने जबरदस्त काम यहां पर किया। View this post on Instagram A post shared by Mike "The Miz" Mizanin (@mikethemiz)WWE में द मिज ने बहुत नाम कमायाद मिज ने WWE में बहुत बड़े-बड़े कारनामे किए हैं। दो बार द मिज WWE चैंपियन रह चुके हैं। 8 बार मिज ने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप अपने नाम की। दो बार यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप द मिज ने जीती। दो बार SmackDown टैग टीम चैंपियन भी द मिज रह चुके हैं। चार बार WWE टैग टीम चैंपियन और दो बार वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन भी द मिज रह चुके हैं। सबसे बड़ी बात की मिज दो बार ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनने वाले पहले सुपरस्टार है। इसके अलावा भी मिज ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए है। कुल मिलाकर देखा जाए तो द मिज का करियर अभी तक रेसलिंग में जबरदस्त रहा है। Raw में द मिज और मॉरिसन की जोड़ी ने पिछले एक साल में जबरदस्त काम किया। द मिज ने एक हफ्ते पहले अपने दोस्त मॉरिसन के ऊपर हमला कर दिया था। अब दोनों की राइवलरी Raw में शुरू हो चुकी है। इस साल द मिज ने ड्रू मैकइंटायर के ऊपर मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैश इन किया था। मिज ने अपने करियर में दूसरी बार WWE चैंपियनशिप जीती। हालांकि ये चैंपियनशिप रन उनका अच्छा नहीं रहा था। सात दिन बाद बॉबी लैश्ले ने उनका चैंपियनशिप रन खत्म कर दिया। द मिज को हील कैरेक्टर में फैंस ने बहुत पसंद किया। हील के रूप में मिज ने कई दिग्गजों का साथ अच्छा काम किया। जॉन सीना और अंडरटेकर जैसे दिग्गजों के साथ भी द मिज की राइवलरी जबरदस्त रही थी। द मिज का करियर इस समय अच्छा चल रहा है और विंस मैकमैहन भी उनके ऊपर बहुत भरोसा करते हैं।