"द रॉक के कारण दोबारा मुझे WWE से प्यार हुआ और उनके साथ रिंग शेयर करते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैंं"

द रॉक
द रॉक

द रॉक(The Rock) का रेसलिंग में पूरी दुनिया में बड़ा नाम है। द रॉक अब हॉलीवुड के भी बड़े सुपरस्टार बन गए हैं। WWE में मौजूदा कई सुपरस्टार्स उनसे रेसलिंग को लेकर काफी प्रेरित रहे हैं। इस लिस्ट में द मिज(The Miz ) का नाम भी शामिल हैं। हाल ही में SunSport को दिए गए इंटरव्यू में द मिज ने इस बात का खुलासा किया कि द रॉक के कारण ही उन्हें WWE से दोबारा प्यार हुआ।

ये भी पढ़ें: WWE RAW, अच्छी और बुरी बातें: गोल्डबर्ग की वापसी नहीं होने से मिली निराशा, फेमस सुपरस्टार ने किया धमाकेदार प्रदर्शन

मिज ने WWE दिग्गज द रॉक की तारीफ की

इस इंटरव्यू में द मिज ने रॉक के लिए आभार जताया। साथ ही उन्होंने द रॉक की काफी तारीफ की। द रॉक की इससे पहले भी कई सुपरस्टार्स प्रशंसा कर चुके हैं। द मिज भी WWE में काफी टाइम से हैं। द रॉक के एरा में भी उन्होंने परफॉर्म किया है।

ये भी पढ़ें: WWE में जल्द हो सकती है वरुण धवन की एंट्री, दिग्गज सुपरस्टार्स करना चाहते हैं साथ में काम

द मिज ने कहा,

द रॉक की वजह से ही WWE से दोबारा मुझे प्यार हुआ। जब भी द रॉक कुछ कहते थे तो मैं ध्यान से सुनता था और वो आगे क्या कहने वाले हैं इस पर मेरा फोकस रहता था। जब भी वो रिंग में मौजूद रहते थे तो मैं ये देखने के लिए बेताब रहता था कि आगे क्या होने वाला है। द रॉक से साथ जब मैं रिंग में था तो मुझे काफी इनर्जी मिली। ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी। द रॉक बोलते हैं कि वो स्पोर्ट्स इंटरटेनमेंट के सबसे बड़े उत्तेजक इंसान है। और ये सच बात है। जब आप रिंग में होते हैं तो फैंस के रिएक्शन से आपको पता चलता है कि वो क्या चीज हैं। इस दौरान आपके रोंगटे खड़े हो जाते हैं।मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ था।

द रॉक काफी समय से WWE रिंग में नजर नहीं आए है। वो हॉलीवुड में काफी बिजी है। वहीं द मिज का WWE रन इस समय जबरदस्त चल रहा है। उनके पास मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट हैं। इस साल द रॉक के WWE रिंग में आने संभावनाएं बन रही है। WrestleMania सीजन अब नजदीक आ गया है। शायद इस बार वो फैंस को बडा़ सरप्राइज दे सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।