रोमन रेंस के समर्थन में आए पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन द मिज़

पूर्व WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन हाल ही में Gorilla Position पोडकास्ट पर नजर आए। पोडकास्ट के दौरान सवालों का जवाब देते हुए ए-लिस्टर ने काफी सारे मुद्दों के बारे में बात की। पोडकास्ट के होस्ट जेम्स डीलो ने मिज़ से रोमन रेंस और उन्हें क्राउड से मिलने वाले रिएक्शन के बारे में पूछा। WWE में रोमन रेंस के साथ दुश्मनी में रह चुके द मिज़ ने उनका बचाव करते हुए रोमन रेंस की तारीफ की। द मिज़ का कहना था कि भले ही फैंस रोमन रेंस के बारे में कुछ भी सोचें, लेकिन उनकी सबसे ज्यादा मर्चेंडाइज़ बिकती है और वो हमेशा क्राउड से प्रतिक्रिया निकलवा ही लेते हैं। मिज का कहना था कि हार्डकोर फैंस रोमन रेंस को पसंद नहीं करते फिर चाहे वो कुछ भी कर रहे हों। लेकिन बच्चे और महिलाएं रोमन रेंस को बहुत पसंद करते हैं। "मैं आपको गारंटी के साथ कह सकता हूं कि बहुत सारे बच्चे रोमन रेंस को देखने के लिए उत्सुक रहते हैं। इसके अलावा बहुत सारी महिलाएं रोमन रेंस को पसंद करती हैं। रोमन रेंस की मर्चेंडाइज़ सबसे ज्यादा बिकती है और वो हमेशा क्राउड से रिएक्शन निकलवा ही लेते हैं। आप ही बताए वो क्या गलत कर रहे हैं।" द मिज़ का मानना है कि रोमन रेंस के कैरेक्ट में कुछ भी परेशानी है बल्कि सारी दिक्कत कुछ फैंस के एटिट्यूड में है। हालांकि मिज़ का ये भी कहना था कि टाइटल मैच की बजाय रोमन रेंस के सिंगल्स मैच को मेन इवेंट में बुक करने की वजह से टाइटल को नुकसान होता है। इस वजह से ऐसा लगता है कि रोमन रेंस टाइटल से कहीं ज्यादा बड़े हैं। दरअसल अमेरिका के हार्डकोर फैंस रोमन रेंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते। उन्हें लगता है कि रोमन रेंस को जबरदस्त पुश किया जा रहा है। फैंस का कहना है कि रोमन रेंस की बजाय बाकी मिड कार्ड रैसलरों को भी मौका मिलना चाहिए, जोकि काफी अच्छे हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications