"WWE में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर का सामना करना सबसे ज्यादा मुश्किल"

वाशिंगटन डीसी में सुपस्टार मिज मंडे नाइट रॉ को प्रमोट करने गए। यहां पर द मिज ने रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर को लेकर बातचीत की और फैंस के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा की ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस सबसे बड़े सुपरस्टार है। रॉ में मिज की फ्यूड इस समय इंटरनकॉन्टिनेंटल चैंपियन के लिए द डीन एंब्रोज के साथ चल रही है। इस समय द मिज चैंपियन है। पिछले दो हफ्ते से इस फ्यूड में सैथ रॉलिंस भी शामिल हो गए है। मिज ने बो डलास और कर्टिस एक्सल की सहायता से शील्ड के इन दोनों सुपरस्टार पर हमला किया था। DC 101 के माइक जोन्स को अभी हाल ही में मिज ने अपना इंटरव्यू दिया। मिज ने कई चीजों के बारे में बात की। उन्होंने अपनी फ्यूड के बारे में भी काफी कुछ बताया। इसके अलावा मिज ने ये भी बताया की क्यों यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर इस समय गेम में टॉप पर हैं। और ये भी भरोसा जताया की ब्रॉक लैसनर भविष्य में भी एक स्टार बने रहेंगे। द मिज का कहना था कि," इसका भी कारण है कि उन्हें ब्रॉक लैसनर द बीस्ट कहा जाता है। उनका सम्मान आगे भी होता रहेगा। वो WWE में सबसे सफल सुपरस्टार है। UFC में भी उन्होंने सफलता हासिल की। उन्होंने कोई भी कदम उठाया तो वहां अपने आप को साबित किया। और सुपरस्टार बने। अगर आप इनके खिलाफ जाते हो तो ये समझ लें की ये आपका अंतिम मैच हो सकता है।" इसके अलावा द मिज ने रोमन रेंस के बारे में भी बात करते हुए कहा कि,"इस समय रोमन रेंस सबसे अच्छे है। वो इसलिए कह रहा हूं की आप उन्हें किस नजर से देखते है। मैं हमेशा अच्छी नजर से देखता हूं। उन्हें फैंस चीयर भी करते है और बू भी करते है। लेकिन मैं कह सकता हूं की वो भविष्य के सबसे बड़े स्टार होंगे।" फिलहाल रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर का मुकाबला फैटल 4 वे मैच में समरस्लैम में हो सकता है। इसमें इनके अलावा समोआ जो और ब्रॉन स्ट्रोमैन भी शामिल होंगे। उधर मिज का मुकाबला भी समरस्लैम में सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज के साथ हो सकता है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications