WrestleMania 39 में पूर्व WWE चैंपियन के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, जानकर चौंक जाएंगे आप

Ujjaval
WWE WrestleMania 39 इवेंट तगड़ा रहा
WWE WrestleMania 39 इवेंट तगड़ा रहा

The Miz: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 39) का अंत देखने को मिल गया है। हर साल सेलिब्रिटी या सुपरस्टार्स इस शो को होस्ट करते हैं। इस बार WrestleMania को होस्ट करने का मौका द मिज़ के पास था। वो नाईट 1 और नाईट 2 में अहम किरदार निभाते हुए नज़र आए। इसी बीच उन्होंने मैच भी लड़े और एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया।

Ad

WrestleMania का आयोजन पिछले कुछ सालों से दो पार्ट्स में होता आ रहा है। द मिज़ ने WrestleMania 39 की दोनों नाईट्स में मैच लड़ा था और वो पहले ऐसे सुपरस्टार बने, जिन्हें दोनों नाईट्स में हार का सामना करना पड़ा। मिज़ ने दोनों नाईट्स की शुरुआत करके फैंस का स्वागत किया। बाद में भी दोनों सैगमेंट्स में नज़र आए थे।

Ad

WrestleMania 39 की नाईट 1 में मिज़ और स्नूप डॉग अटेंडेंस अनाउंस करने आए थे। इसी बीच पैट मैकेफी ने इंटरफेयर किया और फिर मिज़ के साथ उनका मैच देखने को मिला। इस मुकाबले में मैकेफी ने जीत दर्ज की। होस्ट की इतनी आसानी से हार होना कई फैंस के लिए शॉकिंग रहा था।

नाईट 2 में भी मिज़ और स्नूप डॉग अटेंडेंस अनाउंस करने आए थे। इसी बीच स्नूप ने शेन मैकमैहन को इंट्रोड्यूस किया। लंबे समय बाद मैकमैहन ने वापसी की और मिज़ का सामना किया। शेन चोटिल हो गए और इसी कारण स्नूप डॉग ने मिज़ का सामना किया। उन्होंने बड़ी आसानी से मिज़ को पराजित कर दिया।

WWE WrestleMania 39 के बाद The Miz को बड़ा पुश मिलना चाहिए

द मिज़ की बुकिंग पिछले कुछ समय में काफी निराशाजनक रही है। वो दूसरे सुपरस्टार्स को ओवर दिखाने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। इसी कारण उनकी आसानी से हार हो रही है। मिज़ ने WWE में जबरदस्त सफलता हासिल की है। WWE को उनके टैलेंट का सही तरह से उपयोग करना चाहिए। वो एक बेहतरीन मिड-कार्ड हील बन सकते हैं। उन्होंने पहले भी इस किरदार में शानदार काम किया है। अब मिज़ को जल्द ही अपनी मेहनत का फल मिलना चाहिए।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications