वर्तमान इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन द मिज ने WWE के साथ अगले चार साल का नया कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। इसका मतलब ये है कि साल 2020 से पहले वो कंपनी से नहीं जाएंगे। साल 2006 में मिज ने WWE में अपना डेब्यू किया था। मिज कंपनी के सबसे बड़े हील हैं। और काफी शानदार काम उऩ्होंने किया हैं। मिज उतने मैच जीते नहीं है लेकिन फिर भी WWE ने उनका कॉन्ट्रैक्ट हमेशा बढ़ाया हैं। हाल ही में द मरीन 6 की शूटिंग के लिए मिज कुछ दिन WWE से बाहर गए थे। इसके अलावा मिज और उऩकी पत्नी मरीस का एक शानदार एपिसोड भी आएगा। उन्होंने ये भी बताया कि 6 अप्रैल को मरीस उनके बच्चे की मां बनने वाली है। यानि की रैसलमेनिया के दो दिन बाद उनके लिए एक खुशखबरी आएगी। उम्मीद ये की जा रही है कि रैसलमेनिया का हिस्सा मिज होंगे। वैसे मिज ने कहा है कि वो किसी भी हाल में अपनी पत्नी को नहीं छोड़ेंगे और उनके साथ रहेंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार WWE उन्हें लंबा कॉन्ट्रैक्ट देना चाहता था लेकिन अंत में दोनों के बीच चार साल की डील तय हुई। साल 2022 तक तो वो यहां काम करेंगे ही। To everyone that never wanted to listen to me when I said I was a main eventer, @WrestleMania caliber, and a certified A-List star...you feel stupid yet? #WWEChamber pic.twitter.com/sO71ES97kH — The Miz (@mikethemiz) February 6, 2018 मिज इस समय इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन हैं। और कंपनी के इस समय सबसे बड़े हील है। WWE के लिए वो शानदार बिजनेस इस समय कर रहे हैं। वैसे कई WWE सुपरस्टार्स का कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू होगा। एलिनिमेशन चैंबर के लिए मिज ने क्वालीफाई कर लिया हैं। 25 फरवरी को जीतकर रैसलमेनिया में ब्रॉक लैसनर को चुनौती देने के लिए वो जरूर सोच रहे होंगे। मिज का रहना कंपनी के लिए काफी अच्छा रहेगा। क्योंकि एक हील के तौर पर फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं।