WWE Royal Rumble से पहले पूर्व चैंपियन ने Roman Reigns का बनाया मजाक, 5 साल पहले मिली जीत पर दी अपनी प्रतिक्रिया

Pankaj
WWE के पूर्व चैंपियन ने दी अपनी प्रतिक्रिया
WWE के पूर्व चैंपियन ने दी अपनी प्रतिक्रिया

Roman Reigns: WWE Royal Rumble प्रीमियम लाइव इवेंट से पहले द मिज़ (The Miz) ने रोमन रेंस (Roman Reigns) का मजाक बनाया है। इस शो में रेंस अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को केविन ओवेंस (Kevin Owens) के खिलाफ डिफेंड करेंगे। अभी तक कंपनी ने इस राइवलरी को शानदार अंदाज में बिल्ड किया है।

WWE दिग्गज Roman Reigns को पांच साल पहले मिली थी हार

आपको याद होगा द मिज़ ने रोमन रेंस को हराकर 8वीं बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती थी। ट्विटर पर अब मिज़ ने इस चीज को याद किया और थोड़ा रेंस का मजाक भी बनाया। उन्होंने लिखा,

Raw की 25वीं सालगिरह में मैंने 8वीं बार इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल जीता था और इसे पांच साल हो गए...ओह और मैंने रोमन रेंस को हराया था।

द मिज़ ने अभी तक WWE में अच्छा काम किया है। बहुत लंबे समय से वो यहां पर काम कर रहे हैं। एक हील के रूप में उन्होंने अपने आपको स्थापित किया। उनके प्रोमो फैंस को शानदार लगते हैं। रोमन रेंस के साथ भी उनकी राइवलरी पहले शानदार रही थी। इस बार मेंस रॉयल रंबल मैच में अपनी एंट्री का ऐलान अभी तक मिज़ ने नहीं किया है। 28 जनवरी को Royal Rumble प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन होगा। आने वाले कुछ दिनों में द मिज़ बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

कुछ दिन पहले एक लाइव इवेंट में सैथ रॉलिंस का मुकाबला ऑस्टिन थ्योरी के साथ हुआ था। मैच के बाद रॉलिंस ने रोमन रेंस को चुनौती दी थी। उन्होंने संकेत दिए कि वो इस बार रंबल मैच जीतकर रोमन रेंस को चुनौती देंगे।

रोमन रेंस के लिए पिछले तीन साल बहुत ही शानदार रहे। 850 दिन से ज्यादा उन्हें चैंपियन के रूप में हो गए। सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि उनकी बादशाहत कौन खत्म करेगा। इस लिस्ट में सबसे ऊपर कोडी रोड्स का नाम सामने आ रहा है। कोडी भी इस बार मेंस रॉयल रंबल मैच में नज़र आएंगे। अगर वो इस मुकाबले को जीतेंगे तो फिर रोमन को टाइटल के लिए चुनौती दे सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment