पिछले कुछ सालों से द मिज ने WWE में हील का किरदार काफी शानदार तरीके से निभाया है। हील के तौर पर उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली है। फैंस ने उन्हें काफी पसंद किया है। वो अब अपनी पत्नी मरीस के साथ टीवी रिएलिटी शो में भी हिस्सा लेते है। चैडर को हाल ही में उन्होंने अपना इंटरव्यू दिया। उन्होंने यहां पर खुलासा किया की वो दुनिया के सबसे अमीर आदमी के साथ फाइट करना चाहते है। अमेजन कंपनी के सीईओ जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर आदमी है। हालांकि ये कोई पर्सनल दुश्मनी नहीं है लेकिन इसके पीछे भी शानदार कारण है। You heard it first on #CheddarLIVE: @WWE Superstar @mikethemiz wants to fight the world's richest man, @JeffBezos, and it's all his wife @MaryseMizanin's fault. pic.twitter.com/fUK5pfpEMq — Cheddar (@cheddar) July 18, 2018 8 बार के इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन अपने बच्चे के जन्म के बाद कुछ दिन WWE टीवी से बाहर हो गए थे। लेकिन बाद में जब उन्होंने वापसी की तो WWE में शानदार फ्यूड उनकी हुई। पिछले हफ्ते स्मैकडाउन लाइव में डेनियल ब्रायन और उनके बीच शानदार सैगमेंट हुआ। इन दोनों के बीच पिछले कुछ सालों से इसी पल का इंतजार फैंस कर रहे थे। WWE यूनिवर्सल इनके बीच एक मैच जरूर देखना चाहता था और अब ये पल आ गया है। इंटरव्यू के दौरान मिज ने कहा कि,वो बेजोस की कंपनी के प्राइम सर्विस से खुश नहीं है। उनकी पत्नी ने कई बार प्रोडेक्ट उनकी कंपनी से मंगाए लेकिन वहां से खाली बॉक्स आ गए।जिन्हें उन्हें कू़ड़े में फेंकना पड़ा। मैं बेजोस के साथ फाइट करना चाहता हूं। मेरे तीन कूड़े के डब्बे अमेजन के खाली डब्बों से भरे पड़े है। अमेजन प्राइम को हम पसंद करते है इसलिए वहां से सामान मंगाते है। मरीस ने भी कहा कि ये सर्विस काफी अच्छी है। इसलिए हम इससे सामान मंगाते है। लेकिन कई बार हमें धोखा हुआ है। बेजोस दुनिया के सबसे अमीर आदमी है। बेजोस के पास 14,310 करोड़ यूएस डॉलर की संपत्ति है। अगर भारत के हिसाब से देखा जाए तो 98 खरब, 51 अरब, 71 करोड़, 95 लाख रूपये की संपत्ति उनके पास है। द मिज और डेनियल ब्रायन के बीच फ्यूड शुरू हो चुकी है। समरस्लैम में इन दोनों के बीच एक शानदार मैच देखने को मिल सकता है।