शेन मैकमैहन और द मिज़ एक दूसरे के साथ फ़िलहाल काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर कर रहे हैं। द मिज़ और शेन मैकमैहन के बीच ये बॉन्डिंग काफी अच्छी चल रही है। मिज को क्राउन ज्वेल में फाइनल मैच के दौरान गंभीर चोट आई थी जिसके कारण शेन को वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना पड़ा और उन्होंने जीत दर्ज की। अब द मिज़ और शेन मैकमैहन, WWE टेलीविज़न पर बेस्ट फ्रेंड्स बन चुके हैं। शेन मैकमैहन और द मिज़ 27 जनवरी को होने वाली रॉयल रंबल में स्मैकडाउन टैग टीम टाइटल के लिए शेमस और सिजेरो के खिलाफ बुक किए गए हैं। इस मैच में द मिज और शेन मैकमैहन जीत पाते हैं या नहीं ये तो हमें रॉयल रंबल देखने के बाद ही पता चलेगा।इस हफ्ते होने वाली स्मैकडाउन लाइव काफी बड़ी होने वाली है क्योंकि उसी दिन शेन मैकमैहन का बर्थ डे है। कयास लगाया जा रहा है कि द मिज़ अभी से ही बहुत ज्यादा जोश में हैं। उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि "इस स्मैकडाउन लाइव को ट्यून करना ना भूलें क्योंकि इस दिन मेरे बेस्ट फ्रेंड, शेन मैकमैहन का जन्मदिन है और उसे में होस्ट करने जा रहा हूँ।"Make sure to tune in this Tuesday on #SDLive as yours truly hosts the best birthday bash in the world for my bestie @shanemcmahon...it’s gonna be AWESOME! @WWE pic.twitter.com/nOqhhg3mjC— The Miz (@mikethemiz) January 13, 2019शेन मैकमैहन का बर्थ डे 15 जनवरी को आता है। हालांकि भारत में स्मैकडाउन 16 जनवरी को आएगी लेकिन USA में उस वक्त 15 ही होगी। शेन मैकमैहन के बर्थ डे को मिज अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर सकते हैं। उम्मीद है कि द मिज अपने शो के जरिए अपने दोस्त को पार्टी दे और रॉयल रंबल के बिल्ड अप को आगे बढ़ाएं।इस साल शेन मैकमैहन 49 साल के हो जाएंगे, शेन मैकमैहन आज भी फिट है और वो रिंग में कभी कभी लड़ते हुए दिखाई देते हैं। अब देखना होगा कि स्मैकडाउन में द मिज किस तरह अपना बर्थ डे मनाते हैं। Get WWE News in Hindi Here