मिज के पांच बड़े दुश्मन ?

cesaro vs the miz

पिछले एक दशक से द मिज ने हरफनमौला खेल से WWE में दर्शकों का मनोरंजन किया है। हुनरमंद होने के बावजूद उन्हें अक्सर फैंस से तारीफ नहीं मिल पाती है, जिसके वह हकदार हैं। आज-कल हम उन्हे हर मंगलवार रात स्मैकडाउन में देखते हैं। 2004 से हम उसे फिट एक्शन में देख रहे हैं, इस कड़ी में उसके कई खतरनाक दुश्मन भी बन गये हैं। मिज अन्य रैसलर जैसे एजे स्टाइल्स और सीएम पंक की तरह ज्यादा मशहूर नहीं है पर अपने विरोधियों को कड़ा मुकाबला देने में माहिर हैं। डीन एम्ब्रोज के साथ हालिया दुश्मनी ने रोमांचक माहौल को जन्म दिया। आइये आपको बताते हैं मिज के 5 बड़े दुश्मनों के बारे में –


5.सिजारो

सिजेरो के साथ पहली भिड़ंत 2013 में यूनाइटेड स्टेट्स चैम्पियनशिप के लिए हुई थी। तब सिजेरो एक कुख्यात विलेन की तरह लड़े, तो मिज एक नये बेबीफेस की तरह सामने आए। दोनों के बीच रॉयल रम्बल किक-ऑफ शो में हुई शुरुआती भिड़ंत काफी दिलचस्प रही। इसके अगले महीने इलिमिनेशन चेम्बर में दोनों की भिड़ंत ने रोमांचक मैच को जन्म दिया। पिछले साल मार्च में दोनों ने अपनी दुश्मनी खत्म कर ली। मार्च के स्मैकडाउन में 2-out-of-3 Falls match में दुश्मनी खत्म हुई थी। तीन साल बाद एक बार फिर इंटरकॉन्टिनेंटल मैच के लिए दोनों की दुश्मनी पैदा हो गयी। रॉ, स्मैकडाउन और पेबैक में दोनों की भिड़ंत ने लोगों का खूब मनोरंजन किया है। इन मैचों में मिज ने बाजी मारते हुए खिताब पर कब्जा जमाए रखा। 2.कोफी किंग्सटन kofi-1467913282-800 मिज और कोफी किंग्सटन के बीच दुश्मनी 2008 में WWE, ECW ब्रैंड में शुरू हुई। इसके अगले ही साल यूनाइटेड चैम्पियनशिप के लिए दोनों का मुकाबला हुआ, जिसने दोनों के बीच की दुश्मनी को और बढ़ा दिया। हेल इन सेल और ब्रेकिंग प्वाइंट में किंग्सटन से बेल्ट हारने के बाद मिज के अंदर दुश्मनी की आग और भड़क गई। इसी साल अक्टूबर में दोनों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें मिज एक नए सितारे के रूप में उभरे। 2012 में दोनों इंटरकॉन्टिनेंटल मुकाबले के लिए रिंग में उतरे और एक बार फिर WWE के रोमांचक मुकाबलों में से एक साबित हुआ। WWE मेन इवेंट के तीसरे संस्कर में किंग्सटन ने मिज को चित करते हुए इंटरकॉन्टिनेंटल खिताब पर अपना कब्जा जमा लिया। यहीं से दोनों के बीच कभी न खत्म होने वाली दुश्मनी ने जन्म ले लिया। 3.जॉन मोरिसनthe miz fight with john morrison मिज के शुरुआती दिनों से ही ये साफ हो गया था कि WWE को एक नया सितारा मिलने जा रहा है। वह अकेले ही काफी समय तक जद्दोजहद करते रहे, लेकिन 2007 में मिज को मोरिसन का साथ मिला। साथ आते ही दोनों को WWE टैग टीम चैम्पियनशिप जीतने में ज्यादा वक्त नहीं लगा। लंबे समय तक दोनों ने इस खिताब पर बादशाहत बरकरार रखी। हालांकि, हर अच्छे वक्त का अंत जरुर होता है। दो साल बाद ये दोनों अच्छे दोस्त से पक्के दुश्मन हो गए। दुश्मनी की शुरुआत 2009 में हुई, जब मिज ने मोरिसन का साथ छोड़ दिया। ब्रेगिंग राइट्स, सर्वाइवर सीरीज़ और रैसलमेनिया 26 में दो पुराने दोस्तों का आमना-सामना हुआ। कुछ समय एक-दूसरे से दूर रहने के बाद रिंग में इन दोनों की दुश्मनी नजर आई। 2011 में एक खिताबी जंग के लिए दोनों रिंग में उतरे, जहां मिज ने मोरिसन को पटखनी दी। साल की शुरुआत में ही इन दोनों की दुश्मनी का दिलचस्प नजारा देखने को मिला है। 2.डॉल्फ जिगलर the miz and dolph ziggler 2 कई सालों तक डॉल्फ जिगलर और मिज रिंग के एक छोर पर रहे। फिर, WWE के मुख्य प्रतियोगिता में नवंबर 2012 में दोनों का आमना-सामना हुआ। उम्मीद से बढ़कर दोनों में रोमांचक भिड़ंत हुई। यहां से दोनों की दुश्मनी की नींव रखी गई। 2014 गर्मियों में हुए इंटरकॉन्टिनेेंटल चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में दोनों के बीच दुश्मनी खुलकर सामने आई। दोनों में इस खिताब के लिए कई दिलचस्प भिड़ंत का रोमांच लोगों ने उठाया। 2016 में एक बार फिर दोनों के बीच दुश्मनी सुलगी। इसी साल की सबसे खतरनाक दुश्मनी करार दिया गया, जिसे WWE फैंस ने पसंद किया। अंत में खिताब मिज के पाले में आई। 1.डेनियल ब्रायन DANIEL BRYAN AND THE MIZ द मिज और डेनियल ब्रायन NXT के उद्घाटन पर साथ आये। इस निर्णय को लेकर इंटरनेट पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा हालांकि फैंस को क्या पता था कि साथ में लड़ने वाले आगे चलकर एक-दूसरे से लड़ने लगेंगे। वैसे भी, पहले सीज़न में मिज ने ब्रायन का साथ नहीं दिया, इसलिए ब्रायन पहले रैसलर थे, जो कि इस प्रतियोगिता से बाहर हुए। ब्रायन ने इसका बदला 2010 की गर्मियों में हुए यूनाइटेड स्टेट्स चैम्पियनशिप में लिया। प्रतियोगिता को नाइट ऑफ चैम्पियन नाम दिया गया था, जिसमें ब्रॉयन ने रोमांचक मुकाबले में मिज को पटखनी दी। तब से चली आ रही दुश्मनी मौजूदा स्मैकडाउन में नजर आती है। दुश्मनी के सात साल बाद भी दोनों में एक-दूसरे को लेकर नफरत कम नहीं हुई है। दोनों की दुश्मनी ने स्मैकडाउन को दिलचस्प बना रखा है।