Ad
कई सालों तक डॉल्फ जिगलर और मिज रिंग के एक छोर पर रहे। फिर, WWE के मुख्य प्रतियोगिता में नवंबर 2012 में दोनों का आमना-सामना हुआ। उम्मीद से बढ़कर दोनों में रोमांचक भिड़ंत हुई। यहां से दोनों की दुश्मनी की नींव रखी गई। 2014 गर्मियों में हुए इंटरकॉन्टिनेेंटल चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में दोनों के बीच दुश्मनी खुलकर सामने आई। दोनों में इस खिताब के लिए कई दिलचस्प भिड़ंत का रोमांच लोगों ने उठाया। 2016 में एक बार फिर दोनों के बीच दुश्मनी सुलगी। इसी साल की सबसे खतरनाक दुश्मनी करार दिया गया, जिसे WWE फैंस ने पसंद किया। अंत में खिताब मिज के पाले में आई।
Edited by Staff Editor