SmackDown में मिज और मरिस ने उड़ाया जॉन सीना और निकी बैला का फैंस के सामने मज़ाक

Ankit

रैसलमेनिया में जॉन सीना और निकी बैला के हाथों मिली हार के बाद भी मिज और मरिस की अकल ठिकाने नहीं आई हैं। स्मैकडाउन में मिज और मरिस ने फैंस के सामने रिंग के बीच में सीना और निकी का जमकर मजाक बनाया। इतना ही नहीं इस बार मिज और मरिस, निकी और जॉन की भूमिका में रिंग में दिखे। वहीं इन दोनों ने निकी और सीना के रिश्तों पर सवाल किया। इस हफ्ते की स्मैकडाउन में बार-बार बैकस्टेज मिज बोल रहे थे कि वो सीना से जवाब चाहते है, लेकिन जब मिज का सैगमेंट शुरु हुआ तो सभी चौंक गए। दरअसल, जॉन सीना का म्यूजिक बजा जिसके बाद सभी को लगा कि सीना ने एंट्री की है लेकिन सीना के रुप में मिज बन कर आए थे और निकी का रुप मरिस ने लिया हुआ था। जिसके बाद दोनों रिंग में पहुंचे और सीना-निकी की जोड़ी का मजाक बनाया साथ ही रिश्तों पर सवाल किया। रिंग में मिज ये भी बोल पड़े की सीना और निकी अब हॉलीवुड जा रहे हैं और कभी WWE का हिस्सा नहीं होंगे।

इससे पहले भी ये दोनों टोटल बैला में सीना-निकी का मजाकिया अंदाज दिखा चुके है। एक एपिसोड में तो इन दोनों ने डेनियल ब्रायन का भी मजाक किया था। निकी और सीना के साथ मिज और मरिस का फिउड काफी लंबा है लेकिन रैसलमेनिया में इस दुश्मनी को खत्म करने का मौका शेम मैकमैहन ने इन्हें दिया था। रैसलमेमिया के ग्रैंड के स्टेज पर निकी और सीना की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मिज और मरिस को मात दी थी। इस जीत के बाद सीना ने अपने और निकी के रिश्तों पर उठ रहे सवालों का करारा जवाब देते हुए निकी को रैसलमेनिया के फैंस के सामने प्रपोज किया जिसको निकी ने स्वीकार कर लिया। हालांकि इतना कुछ होन के बाद भी मिज और मरिस को सीना और निकी पर शक है। देखना होगा कि मिज और मरिस की ये जलन सीना के प्रति कब खत्म होती है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे मिज और मरिस ने मजाक किया है।

youtube-cover