रोमन रेंस, डीन एंब्रोज और सैथ रॉलिंस ने इस हफ्ते मंडे नाइट रॉ में रीयूनाइट हुए, लेकिन फैंस इस बात से नाराज थे कि यह तीनों रोमन रेंस के एंट्रैंस थीम पर आए नाकी अपने पहले वाले सिएरा, होटल, इंडिगो वाले पर। कुछ लोग इस बात की आशांका लगा रहे हैं कि शील्ड TLC में द मिज, द बार और ब्रॉन स्ट्रोमैन के खिलाफ होने वाले मैच में पुराने म्यूजिक पर एंट्री करेंगे। हालांकि CFO द्वारा किए ट्वीट से ऐसा लग रहा है कि ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। शील्ड साल 2014 में अलग हो गई थी जब सैथ रॉलिंस ने अपने साथियों को धोखा देते हुए ट्रिपल एच का हाथ थाम लिया था। हालांकि उससे पहले इन तीनों एक टीम के तौर पर काफी सफलता हासिल की। फैंस को शील्ड की एंट्रैंस काफी पसंद थी। रेंस, एंब्रोज और रॉलिंस क्राउड के जरिए रिंग में आते थे और यह ही उनकी पहचान बन गई थी।
CFO अमेरिका की सॉन्गराइटिंग और प्रोडक्शन की जिम्मेदारी संभालते हैं और उन्होंने बहुत सारे WWE सुपरस्टार्स की एंट्रैंस थीम भी बनाई है। हाल में उन्होंने कुछ ट्वीट किए, जिससे लग रहा है कि शील्ड के लिए कुछ अलग सोचा जा रहा है।
Justice... #TheShield #RAW #WWE
— CFO$ (@CFOSofficial) October 10, 2017
Believe in #TheShield! ??? #RAW #WWE — CFO$ (@CFOSofficial) October 10, 2017
हालांकि ट्विटर पर फैंस को यह बदलाव पसंद नहीं आया और उन्होंने इसके खिलाफ कई ट्वीट भी किए :
Don't touch greatness. pic.twitter.com/hATqe0roy5
— Elizabeth. (@afatalfantasy) October 10, 2017
DON'T TOUCH IT pic.twitter.com/bWa6io3MT0 — Kia ? (@TwistedBliiss) October 10, 2017
I swear to God if you ruin this pic.twitter.com/FXHqsl2mVb — Litman (@LitmanBrand) October 10, 2017
अभी के लिए WWE यूनिवर्स चाहती है कि CFO शील्ड की थीम से खुद को दूर रखे और हर कोई इस समय शील्ड को उनकी पुरानी और दमदार थीम के साथ ही एंट्री करते हुए देखना चाहते हैं। वैसे देखना दिलचस्प रहेगा कि WWE ने शील्ड के थीम म्यूजिक को लेकर क्या सोच रखा है और क्या उन्हें नया थीम मिलेगा या नहीं0000?