WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के ओपनिंग सैगमेंट में इस बार रोमन रेंस (Roman Reigns) और जॉन सीना (John Cena) ने एक-दूसरे की जमकर बेइज्जती की। दोनों ने शानदार प्रोमो दिए और फैंस ने काफी पसंद इसे किया। काफी लंबे समय बाद इस तरह का प्रोमो WWE फैंस ने देखा। सभी के दिमाग में अब एक ही सवाल है कि इस प्रोमो के पीछे किस शख्स का हाथ था। Fightful की रिपोर्ट के अनुसार सीना और रोमन रेंस के सैगमेंट के पीछे जैमी नोबल का हाथ था। ये पूरा सैगमेंट उन्होंने ही तय किया था और वो ही इसके मास्टरमाइंड रहे। WWE SmackDown के ओपनिंग सैगमेंट में मचा बवालरिपोर्ट के अनुसार पॉल हेमन का भी इसमें थोड़ा बहुत हाथ रहा। रेंस की सभी स्टोरीलाइन में पॉल हेमन उनका अच्छा साथ देते हैं। हेमन की वजह से ही रेंस के प्रोमो में काफी सुधार आया। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। सभी को पता है कि जॉन सीना को प्रोमो में कोई टक्कर नहीं दे सकता है। इस बार रेंस ने जरूर उन्हें थोड़ा टक्कर दी। इसके पीछे नोबल और पॉल हेमन का बड़ा हाथ रहा। "You almost ruined @WWERollins. You ran Dean Ambrose out of @WWE." - @JohnCena to @WWERomanReigns w/ @HeymanHustle #SmackDown pic.twitter.com/m4ZUUNQ11U— WWE on FOX (@WWEonFOX) August 14, 2021सीना और रेंस का सैगमेंट इस बार काफी लंबा रहा और फैंस को भी काफी मजा आया। दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगाए। कुछ पुराने सुपरस्टार्स का नाम भी लिया गया। डीन एंब्रोज, रिक फ्लेयर, सीएम पंक और निकी बैला का जिक्र भी यहां हुआ। दोनों की राइवलरी ने अब शानदार मोड़ ले लिया है। SummerSlam में दोनों के बीच एक हफ्ते बाद यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच होगा। SummerSlam से पहले ब्लू ब्रांड का अंतिम एपिसोड अगले हफ्ते होगा। इस एपिसोड में कुछ और बवाल देखने को मिलेगा। इस बार दोनों ने एक दूसरे को जुबान से टक्कर दी लेकिन अगले हफ्ते दोनों हमला भी कर सकते हैं। अगर ऐसा होगा तो फिर फैंस को काफी मजा आ जाएगा। सीना ने 17वीं बार चैंपियनशिप जीतने का दावा कर दिया है और रेंस के पास भी इस बार बड़ी चुनौती होगी। जॉन सीना को हराना आसान नहीं होगा। रेंस का साथ जरूर द उसोज दे सकते हैं। वहीं सीना के साथ मिस्टीरियो फैमिली आ सकती हैं।