WWE में कई ऐसे सुपरस्टार है जो रिंग में अपनी क्षमता से नहीं बल्कि अपने मैनेजर रखने की वजह से प्रसिद्ध हुए है। लेकिन मैनेजर की संख्या काफी कम है। और इनका कोई प्रमोशन भी नहीं किया जाता है। जब एक फैन ने ट्विटर पर इस पर सवाल किया तो डेव मैल्जटर ने इसका जवाब दिया। Vince doesn't like them https://t.co/4fzbOVWtit — Dave Meltzer (@davemeltzerWON) May 26, 2017 इस समय WWE में दो ऐसे मैनेजर है जो टीवी पर नजर आते है। पॉल हेमेन जो कि ब्रॉक लैसनर के मैनेजर है और पॉल एरिंग जो की द ऑथर ऑफ फेन को मैनेज करते है। मैनेजर ने काफी लंबे समय से WWE में काफी ऊंची भागीदारी निभाई है। इन्हीं की वजह से काफी अच्छे मैच बहुत बार हुए है। इस समय WWE ने मैनेजर की संख्या काफी कम कर दी है। सिर्फ पॉल हेमेन और पॉल एरिंग ही रिंग साइड के प्रमोशन में नजर आते है। डेव मैल्टजर ने बहुत ही आसान शब्दों में इसका जवाब देते हुए कहा कि WWE इसलिए मैनेजर नहीं रखना चाहता है क्योंकि विंस मैकमैहन इन्हें पसंद नहीं करते है। वैसे WWE को अब मैनेजर की जरूरत है। उन्हें पुराने मैनेजर का मूल्यांकन कर उन्हें वापस लाना चाहिए। क्योंकि अगर ऐसा होता है तो फैंस पर इसका अच्छा असर पड़ेगा। फैंस हमेशा WWE में कुछ नया चाहते है। पॉल हेमेन लगातार कई सालों से WWE को सेवा दे रहे है। फैंस को उन्होंने कभी निराश नहीं किया है। फैंस ने भी उन्हें रिंग और रिंग के बाहर काफी सपोर्ट किया है। यहीं वजह है कि WWE को अब कुछ नए और पुराने मैनेजर को दोबारा यहां उतारना चाहिए। कुछ साल पहले इन दो मैनेजर के अलावा और भी मैनेजर नजर आते थे लेकिन अचानक वो गायब हो गए। उसके बाद से उनका कुछ पता नहीं है। क्योंकि WWE ने उन्हें उतनी तवज्जो नहीं दी जितनी देनी चाहिए थी।