फुटबॉल के ग्राउंड में दिखा द रॉक के पीपल्स एल्बो का जलवा

प्रो रैसलिंग के कुछ मूव्स ऐसे है जो पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। इसमें से द रॉक का एक पीपल्स एल्बो मूव भी फैंंस के बीच काफी प्रसिद्ध हैं। इस बार NFL में रॉक का ये क्लासिकल मूव देखने को मिला। मैच के दौरान NFL खिलाड़ी गोल्डन टेट बॉल के ऊपर ये मूव लगाते हुए नजर आए।

Ad
youtube-cover
Ad

NFL खिलाड़ी कई तरीके का सैलिब्रेशन करते हैं। डांस, गेम ऑफ डक, डक गोज जैसे कई तरीकों से खिलाड़ी सैलिब्रेट करते है। लेकिन अब यहां पर रैसलिंग मूव भी देखने को मिल रहे हैं। गोल्डन टेट ने मैच के दौरान बॉल के ऊपर ये पीपल्स एल्बो मारकर खूब नाम कमाया। इस बात को देखकर द रॉक भी उनसे काफी प्रभावित हुए।

कई लोगों का कहना है कि ये पीपल्स एल्बो नहीं था क्योंकि रिंग में उन्होंने बाउंस नहीं किया। और ना ही अपना आर्मबैंड निकाल कर फैंस के बीच फेंका। लेकिन टेट का कहना था कि उन्होंने ये सब भी किया था लेकिन वो सब वीडियो में नहीं दिया गया हैं।

असली मूव रिंग में द रॉक का कब देख पाएंगे ये किसी को नहीं पता। WWE में द रॉक की वापसी का अभी कुछ पता नहीं है। फैंस उम्मीद कर रहे है कि पीपल्स एल्बो रिंग में फिर से दिख जाए। लेकिन NFL के खिड़ालियों ने ये बता दिया है कि द रॉक अभी भी वापस आकर ये कर सकते हैंं। जब गोल्डन ने ये मूव लगाया तो फैंस ने भी इसका भरपूर मजा लिया। और द रॉक का नाम भी लिया। फैंस अब द रॉक को फिर से WWE रिंग में देखना चाहते हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications