10 साल पहले मैंने UFC में जाने के बारे में सोचा था: द रॉक

Muscle & Fitness ने एक ट्वीट कर कहा कि क्या आप द रॉक को ऑक्टागन में देख सकते हैं? इस ट्वीट का जवाब पीपल्स चैंपियन द रॉक ने अपने ही अंदाज में दिया। द रॉक ने ट्वीट कर कहा कि 10 साल पहले उन्होंने UFC जॉइन करने के बारे में सोचा था।

Ad

ड्वेन द रॉक जॉनसन ने बताया कि वो ग्रेग जैक्सन के अंडर ट्रेनिंग करना चाहते थे। ग्रेग जैक्सन के अंडर ट्रेनिंग पूर्व UFC लाइट हैवीवेट चैंपियन जॉन जोंस, पूर्व UFC वैल्टरवेट चैंपियन जॉर्जेस सैंट पियरे, पूर्व UFC विमेंस बैंटमवेट चैंपियन होली होम्स समेत कई स्टार्स ने ली है।

द रॉक WWE इतिहास के सबसे फैमस सुपरस्टार्स में से एक हैं। WWE में अपना करियर शानदार बनाने के बाद रॉक ने हॉलीवुड में कदम रखा और कुछ ही समय में उन्होंने खुद को हॉलीवुड के बड़े स्टार्स की लिस्ट में शामिल कर लिया। आज वो दुनिया के सबसे ज्यादा कमाने वाले सुपरस्टार्स में से एक हैं। वो किंग ऑफ द रिंग, फास्ट एंड फ्यूरियस जैसी बड़ी मूवीज़ का हिस्सा रह चुके हैं। भले ही द रॉक फुल टाइम रैसलर के रूप में WWE में नजर ना आते हों, लेकिन अब भी फैंस उन्हें बहुत चाहते हैं। द रॉक UFC में अपनी किस्मत आजमाना चाहते थे। उन्होंने बताया कि वो करीब 2 साल तक ट्रेनिंग लेने के बारे में प्लान कर चुके थे। द रॉक पिछले काफी समय से रैसलमेनिया के दौरान नजर आते रहे हैं। लेकिन इस बार रैसलमेनिया 33 में वो नजर नहीं आए। पीपल्स चैंपियन द रॉक अपनी नई हॉलीवुड फिल्म जुमांजी में नजर आएंगे। फिलहाल उनका WWE में आने काफी मुश्किल लग रहा है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications