WrestleMania 33 में सरप्राइज एंट्री कर सकते हैं सुपरस्टार द रॉक

द रॉक के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। CageSideSeats के अनुसार रैसलमेनिया 33 में रॉक सरप्राइज एंट्री कर सकते है। लेकिन ये शायद एक बैकस्टेज सैगमेंट हो सकता है। वैसे रैसलमेनिया 27 के बाद रॉक ने सभी रैसलमेनिया में शिरकत की है। साल 2011 में रॉक ने 3 साल के लिए रैसलमेनिया डील की थी। जिसमें रैसलमेनिया 27 में वो शो के होस्ट भी थे। रैसलमेनिया 28 और 29 में वो जॉन के खिलाफ WWE चैंपियनशिप के मुकाबले के लिए रिंग में उतरे थे। रैसलमेनिया 30 में भी रॉक रिंग में आए थे। ये एक खास सैगमेंट था। जिसमें हल्क होगन और स्टोन कोल्ड भी थे। इन तीनों का एक साथ रिंग में दिखना फैंस के लिए सपने जैसा था। ये सैगमेंट खास रैसलमेनिया मूमेंट था। रैसलमेनिया 31 में भी वो एक सैगमेंट मेें आए थे। इस सैगमेंट में स्टैफनी मैकमैहन और ट्रिपल एच भी थे। वहीं रॉक के साथ यहां पर रौंडा राउजी भी नजर आई थी। हालांकि रैसलमेनिया 32 में उनका आना थोड़ा बहुत कंट्रोवर्सी रहा था। इसमें फैंस ने खुद उन्हें काफी परेशान किया था। यहीं नहीं यहां पर स्टोन कोल्ड का आना भी फैंस को अच्छा नहीं लगा, क्योंकि ये सैगमेंट काफी लंबा था। यहां रॉक ने वायट फैमिली के खिलाफ मुकाबला किया था। अभी तक तो ये सारी अफवाहें है कि रैसलमेनिया 33 में रॉक नजर आएंगे।रैसलमेनिया को अब बस कुछ ही दिन बचे है। वैसे फैंस को उम्मीद तो है कि वो वहां नजर जरूर आएंगे। लेकिन ये नहीं पता की वो किस सैगमेंट में नजर आएंगे। क्या वो किसी सैगमेंट में नजर आएंगे या फिर किसी मैच में। ये किसी को नहीं पता। उम्मीद ये भी है कि इस साल का रैसलमेनिया करीब 6 घंटे का ही होगा। तो इससे भी उम्मीद ये लगाई जा रही है कि रॉक यहां पक्का नजर आएंगे। चाहे वो कम समय के लिए ही आएं लेकिन वो आएंगे पक्का। फिलहाल रॉक अपनी फिल्म में काफी व्यस्त है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications