द रॉक ने मौजूदा समय में स्ट्रगल कर रहे WWE के पूर्व चैंपियन की तारीफ कर फैंस को चौंकाया

कभी कभार ट्विटर पर पुराने और नए WWE सुपरस्टार्स के बीच जब बातचीत होती है तो काफी अच्छा लगता हैं। हम ऐसा सोचते नहीं है लेकिन ये हो जाता हैं। ऐसा ही कुछ द रॉक और फिन बैलर के साथ हुआ। द रॉक ने फिन बैलर के ट्वीट का शानदार जवाब दिया। और इस समय वो जिस तरीके का काम कर रहे है उसके लिए उनकी तारीफ की। फिन बैलर पहले यूनिवर्सल चैंपियन हैं। इसके बाद वो इंजरी के कारण बाहर हो गए थे। लेकिन जब से उऩ्होंने वापसी की तब से उन्हें कोई अच्छा मोमेंट और स्टोरीलाइन नहीं मिल पा रही हैं। पिछला साल उनके लिए कुछ खास नहीं रहा। हालांकि उन्होंने जो भी मैच लड़े वो खास थे। इस साल WWE ने उनके लिए कुछ नया सोचते हुए उऩका पुरानी टीम के साथ रियूनियन कर दिया। फैंस को पता है कि द रॉक चाहे अंदर हों या बाहर हों, उनका बहुत ज्यादा महत्व रखता है। खासतौर पर वो किसी के बारे में कुछ कहें। फैंस भी उनका इंतजार करते है। स्पोर्ट्स इंटरटनेमेंट का सबसे बड़ा बादशाह द रॉक इस समय हॉलीवुड में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। इस साल उनकी कई ब्लॉकबस्टर पिक्चर रिलीज होने वाली हैं। लेकिन इतना व्यस्त रहने के बाद भी वो उनकी तारीफ करना नहीं भूलते जो कुछ अलग करते है और अच्छा करते हैं। दरअसल फिन बैलर ने एक चौंकाने वाला ट्वीट किया।

Ad

लेकिन जब द रॉक ने इसका जवाब दिया तो सभी चौंक गए। द रॉक ने उस सुपरस्टार की तारीफ की जो इस समय अपने अच्छे प्रतिद्वंदी के लिए तरस रहा हैं।

द रॉक ने ये साबित कर दिया कि वो हमेशा फैंस के चैंपियन हैं। कई रिपोर्ट में ये कहा गया है कि द रॉक रॉ की 25 वी सालगिरह में आ सकते हैं। यहां फिन बैलर भी मौजूद रहेंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications