5 WWE दिग्गज जो Trish Stratus को ऑन-स्क्रीन डेट कर चुके हैं

Ujjaval
ट्रिश स्ट्रेटस ऑन-स्क्रीन रिलेशनशिप में रह चुकी हैं (Photo: WWE.com)
ट्रिश स्ट्रेटस ऑन-स्क्रीन रिलेशनशिप में रह चुकी हैं (Photo: WWE.com)

Legends Trish Stratus Dated On-Screen: WWE दिग्गज ट्रिश स्ट्रेटस (Trish Stratus) के नाम से फैंस जरूर परिचित होंगे। वो WWE इतिहास की सबसे सफल विमेंस स्टार्स में से एक हैं। उन्होंने काफी चैंपियनशिप जीती है और वो Hall of Famer भी हैं। ट्रिश ने WWE में अपने शुरुआती रन में कई सारे मेल सुपरस्टार्स के साथ काम किया। इसी बीच कुछ के साथ वो WWE टीवी पर रिलेशनशिप में भी नज़र आईं। इस आर्टिकल में हम 5 WWE दिग्गज के बारे में बात करने वाले हैं, जिन्हें ट्रिश स्ट्रेटस ऑन-स्क्रीन डेट कर चुकी हैं।

Ad

5- WWE दिग्गज जैफ हार्डी को ऑन-स्क्रीन डेट कर चुकी हैं ट्रिश स्ट्रेटस

Ad

जैफ हार्डी को WWE इतिहास के सबसे लोकप्रिय स्टार्स में से एक माना जाता है। एक समय पर जैफ ऑन-स्क्रीन ट्रिश स्ट्रेटस के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों ने मार्च 2003 में एक-दूसरे को किस किया और रिंग में भी साथ मिलकर काम किया। दोनों की जोड़ी काफी चर्चा का विषय बनी लेकिन वो असल जीवन में कभी साथ नहीं आए। उनका यह स्टोरीलाइन एंगल था। कुछ समय बाद जैफ को WWE ने रिलीज कर दिया और इसी के चलते यह ऑन-स्क्रीन रिलेशनशिप खत्म हो गया।

4- WWE में ट्रिश स्ट्रेटस, क्रिस जैरिको के साथ ऑन-स्क्रीन रिलेशनशिप में थीं

youtube-cover
Ad

ट्रिश स्ट्रेटस और क्रिस जैरिको की जोड़ी एक समय पर काफी ज्यादा लोकप्रिय हो गई थी। 2003 में ट्रिश और क्रिस जैरिको ने ऑन-स्क्रीन एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। दोनों का यह रिलेशनशिप ज्यादा लंबा नहीं चला। ट्रिश को बाद में जैरिको द्वारा क्रिश्चियन से लगाई गई शर्त के बारे में पता चल गया। इसी के चलते वो अलग हो गए। बाद में उनके बीच दुश्मनी भी देखने को मिली।

3- WWE दिग्गज ट्रिश स्ट्रेटस और क्रिश्चियन ऑन-स्क्रीन कपल के तौर पर नज़र आए

Ad

क्रिस जैरिको और ट्रिश स्ट्रेटस के ऑन-स्क्रीन अलग होने के बाद स्टोरी काफी रोचक हो गई। क्रिश्चियन केज ने इंटरजेंडर मैच में स्ट्रेटस को हराया। जैरिको यह बात पसंद नहीं आई और उन्होंने ट्रिश की ओर से बदला लेने के लिए WrestleMania 20 में क्रिश्चियन का सामना किया। मैच में जैरिको को ट्रिश ने धोखा दे दिया और वो हार गए। बाद में पता चला कि वो क्रिश्चियन को डेट कर रही हैं। कई लोगों को लगा कि वो असल जीवन में साथ हैं लेकिन यह सिर्फ स्टोरीलाइन एंगल का हिस्सा था।

2- WWE दिग्गज द रॉक के साथ ऑन-स्क्रीन नज़र आ चुकी हैं ट्रिश स्ट्रेटस

Ad

ट्रिश स्ट्रेटस और द रॉक दोनों ही एटीट्यूड एरा के बड़े स्टार्स रहे हैं। ट्रिश और रॉक ऑन-स्क्रीन डेट कर चुके हैं और उन्होंने साथ काम किया हुआ है। बता दें कि ट्रिश ने द रॉक के साथ रिंग शेयर की है और उनके बीच एक बार WWE टीवी पर किस भी देखने को मिला था। कई लोगों को लगा था कि वो असल जीवन में रिलेशनशिप में हैं लेकिन ऐसा नहीं था। ट्रिश उस समय असल जीवन में किसी और को डेट कर रही थीं।

1- ट्रिश स्ट्रेटस ने ऑन-स्क्रीन विंस मैकमैहन को डेट किया है

youtube-cover

पूर्व WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन भी ऑन-स्क्रीन ट्रिश स्ट्रेटस के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं। दोनों के बीच कई अलग-अलग सैगमेंट देखने को मिल चुके हैं। एक मौके पर ट्रिश ने विंस को WWE टीवी पर डेट करना शुरू किया था और इस स्टोरी में विंस मैकमैहन की पत्नी लिंडा मैकमैहन भी शामिल थीं। एक मौके पर मैकमैहन ने अपनी पत्नी के सामने ट्रिश को किस किया था। इसे आज तक की सबसे विवादित स्टोरी में से एक माना जाता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications