ट्विटर पर सिर्फ 4 भारतीय हस्तियों को फॉलो करते हैं द रॉक

Enter caption

द पीपल्स चैंपियन, द ग्रेट वन, 8 बार के पूर्व WWE चैंपियन द रॉक को बहुत सारे नामों से जाना जाता है। फुटबॉल में नाकामी झेलने के बाद रॉक ने अपने परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रैसलिंग में कदम रखा। द रॉक की शुरुआत भले ही अच्छी नहीं रही हो, लेकिन आगे चलकर उन्होंने कामयाबी की इबारत लिखी। आज द रॉक तगड़े रैसलर होने के अलावा बड़े एक्टर, प्रोड्यूसर भी हैं।

Ad

हम आपको द रॉक के बारे में एक दिलचस्प बात बताने जा रहे हैं। रॉक सोशल मीडिया पर बहुत ही एक्टिव रहते हैं। उनके फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पेज पर करोड़ों चाहने वाले हैं।

क्या आप जानते हैं कि द रॉक ट्विटर पर कितनी भारतीय हस्तियों को फॉलो करते हैं? सभी की जानकारी के लिए बता दें कि पीपल्स चैंपियन अपने ट्विटर अकाउंट पर सिर्फ 4 भारतीय लोगों को फॉलो करते हैं, जिनमें वरुण धवन, प्रियंका चोपड़ा, लिली सिंह, संगीता पटेल शामिल हैं।

वरुण धवन के बारे में ज्यादातर लोगों को पता है कि वो रैसलिंग, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के बहुत बड़े फैन हैं। वरुण धवन कई मौकों पर द रॉक के बोलने के तरीके को भी कॉपी कर चुके हैं। प्रियंका चोपड़ा के बारे में तो हम सब जानते ही हैं कि उन्होंने Baywatch नाम की एक फिल्म द रॉक के साथ की थी। इस मूवी की वजह से रॉक और प्रियंका काफी अच्छे दोस्त भी बन गए।

लिली सिंह भारतीय मूल की यूट्यूबर हैं, जिनके यूट्यबर पर 14 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। वहीं संगीता पटेल भारतीय मूल की कनाडाई नागरिक हैं, जो टीवी पर कई सारे शो होस्ट करती हैं।

रोमन रेंस का कैंसर सामने आने से पहले रॉक की WWE वापसी की अफवाहें खूब सामने आई। खबरें थी कि रैसलमेनिया 35 में द रॉक और रोमन रेंस के बीच मैच होगा। रोमन रेंस के WWE से जाने के बाद फिलहाल जानकारी नहीं है कि द ग्रेट वन की वापसी होगी भी या नहीं।

Get WWE News in Hindi here

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications