WrestleMania 33 का हिस्सा नहीं बन सकते हैं सुपरस्टार द रॉक

अभी हाल ही में सुपरस्टार द रॉक ने रैसलमेनिया में हिस्सा लेने को लेकर हिंट दिया था। लेकिन डेव मैल्टजर की रिपोर्ट के अनुसार, रॉक इस साल के रैसलमेनिया में नजर नहीं आएंगे। द रॉक एक ऐसे सुपरस्टार हैं जिन्हें फैंस हमेशा देखना चाहते है। पिछले कुछ सालों से रॉक रैसलमेनिया में लगातार नजर आ रहे है। हॉलीवुड में अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद वो हमेशा नजर आए। पिछले साल उनका सरप्राइज मैच रैसलमेनिया में एरिक रोवन के साथ हुआ था, जहां उन्होंने मात्र 6 सेकंड में उन्हें हरा दिया था। मैल्टजर के अनुसार रॉक रैलमेनिया में नहीं आंएगे क्योंकि उन्होंने नई द फास्ट एंड द फ्यूरियस मूवी के लिए वादा किया है। हालांकि मैल्टजर ने ये भी कहा कि पिछले साल तक ये ही स्थिति होने के कारण वो रैसलमेनिया में शिरकत करने जरूर आए थे। द रॉक, हल्क होगन, शॉन माइकल्स जैसे पूर्व सुपरस्टार का नजर आना हमेशा रैसलमेनिया को बड़ा बना देता है। द रॉक हमेशा से WWE और फैंस के लिए लॉयल रहे है। जिससे जाहिर है कि वो कुछ ना कुछ कर के सरप्राइज एंट्री जरूर कर सकते है। वैसे रैसलमेनिया 27 के बाद रॉक ने सभी रैसलमेनिया में शिरकत की है। साल 2011 में रॉक ने 3 साल के लिए रैसलमेनिया डील की थी। जिसमें रैसलमेनिया 27 में ,वो शो के होस्ट भी थे। रैसलमेनिया 28 और 29 में वो जॉन के खिलाफ WWE चैंपियनशिप के मुकाबले के लिए रिंग में उतरे थे। रैसलमेनिया 30 में भी रॉक रिंग में आए थे। ये एक खास सैगमेंट था। जिसमें हल्क होगन और स्टोन कोल्ड भी थे। इन तीनों का एक साथ रिंग में दिखना फैंस के लिए सपने जैसा था। ये सैगमेंट खास रैसलमेनिया मूमेंट था। रैसलमेनिया 31 में भी वो एक सैगमेंट मेें आए थे। इस सैगमेंट में स्टैफनी मैकमैहन और ट्रिपल एच भी थे। वहीं रॉक के साथ यहां पर रौंडा राउजी भी नजर आई थी। हालांकि रैसलमेनिया 32 में उनका आना थोड़ा बहुत कंट्रोवर्सी रहा था। इसमें फैंस ने खुद उन्हें काफी परेशान किया था। यहीं नहीं यहां पर स्टोन कोल्ड का आना भी फैंस को अच्छा नहीं लगा, क्योंकि ये सैगमेंट काफी लंबा था। यहां रॉक ने वायट फैमिली के खिलाफ मुकाबला किया था।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications