द रॉक द्वारा की गई हॉलीवुड फिल्मों की पूरी लिस्ट

ड्वेन जॉनसन, द रॉक, द ग्रेट वन, द पीपल्स चैंपियन...लोग उन्हें अलग-अलग नामों से पुकारते हैं। जिंदगी कई करवटें लेती है, इसका जीता-जागता उदाहरण हैं द रॉक। स्कूल, कॉलेज के दिनों में द रॉक ने फुटबॉल प्लेयर (अमेरिका में रग्बी को फुटबॉल कहा जाता है) बनने की कोशिश की लेकिन उन्हें ज्यादा कामयाबी हासिल नहीं हो पाई। रैसलिंग परिवार से ताल्लुक रखने की वजह से रॉक ने दूसरे करियर के रूप में रैसलिंग को चुना और धीमी शुरुआत के बाद वो रैसलिंग जगत का एक चमकता हुआ सितारा बन गए। WWE को 90 के आखिरी दशक में कामयाब बनाने में द रॉक का बहुत बड़ा योगदान था। रैसलिंग के बाद द रॉक का ध्यान फिल्मों की ओर गया। द रॉक ने साल 2001 में 'द ममी रिटर्न्स' फिल्म में काम किया, हालांकि इस फिल्म में उनका मुख्य किरदार नहीं था लेकिन लोगों ने उनके काम और एक्टिंग की सराहना की। वो कहावत है ना कि जब शेर के मुंह खून लग जाए तो भला उसे कौन रोक सकता है। द रॉक ने पहली फिल्म की कामयाबी के बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज करीब डेढ़ दशक बाद वो हॉलीवुड के बेताज बादशाह हैं, जोकि सबसे महंगे एक्टर भी बन गए हैं। पीपल्स चैंपियन रॉक ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। द फास्ट एंड फ्यूरियस फ्रैंचाइज़ी की कई फिल्मों में वो शानदार अभिनय कर चुके हैं। फिल्मों के अलावा रॉक कई सारे टीवी शो का भी हिस्सा बने हैं। उन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा के साथ भी फिल्म बेवॉच में काम किया है। फिल्मों में एक्टिंग करने के अलावा रॉक का प्रोडक्शन हाउस भी है, जिसके जरिए वो खुद फिल्मों के निर्माण का काम भी करते हैं।

द रॉक द्वारा की गई फिल्मों की पूरी लिस्ट

1999 बेयॉन्ड द मैट- डॉक्यूमेंट्री
2001 द ममी रिटर्न्स
2002 लॉन्गशॉट
2002 द स्कॉर्पियन किंग
2003 द रनडाउन
2004 वॉकिंग टॉल
2005 बी कूल
2005 डूम
2006 साउथलैंड टेल्स
2006 ग्रिडीरन गैंड
2007 रैनो 911!: मियामी
2007 द गेम प्लान
2008 गेट स्मार्ट
2009 रेस टू विच माउंटेन
2009 प्लेनेट 51
2010 टूथ फेयरी
2010 वाय डिड आई गेट मैरिड टू
2010 द अदर गाय
2010 यू अगेन
2010 फास्टर
2011 फास्ट फाइव
2012 जर्नी 2: द मिस्टीरियस आइलैंड
2013 स्निच
2013 G.I. Joe: रिटेलियेशन
2013 पेन एंड गेन
2013 फास्ट एंड फ्यूरियस 6
2013 एम्पायर एस्टेट
2014 हर्क्यूलिस
2015 फ्यूरियस 7
2015 सैन एंड्रियाज़
2015 जैम एंड द होलोग्राम
2016 सेंट्रल इंटेलिजेंस
2016 मोआना
2017 द फेट ऑफ द फ्यूरियस
2017 बेवॉच
2017 जुमांजी
2018 रैम्पेज
2018 स्काईस्क्रेपर
2019 फाइटिंग विद द फैमिली (अगले साल रिलीज़ होंगी)
2019 Shazam! (अगले साल रिलीज़ होंगी)
2019 जंग क्रूज़ (अगले साल रिलीज़ होंगी)