WWE दिग्गज द रॉक ने अपनी नई फिल्म द्वारा नया इतिहास रचने के बाद पहली प्रतिक्रिया दी

WWE दिग्गज द रॉक ने नई फिल्म रेड नोटिस ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए
WWE दिग्गज द रॉक ने नई फिल्म रेड नोटिस ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए

WWE दिग्गज द रॉक (The Rock) की नई फिल्म रेड नोटिस 12 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस मूवी ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए है। द रॉक की अब शानदार प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। स्ट्रीमिंग सर्विस पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली ये फिल्म अब बन गई है। Sandra Bullock's Bird Box को रेड नोटिस ने पीछे छोड़ दिया है।

WWE दिग्गज द रॉक ने सोशल मीडिया के जरिए रखी अपनी बात

द रॉक ने इस बार फिल्म की एक क्लिप पोस्ट की। इस खास उपलब्धि को द रॉक ने सेलिब्रेट किया। द रॉक ने इस पोस्ट के जरिए सभी को धन्यवाद भी दिया।

WWE में डेब्यू किए हुए द रॉक को 25 साल भी पूरे हो गए। WWE ने द रॉक की 25वीं सालगिरह को खास अंदाज में सेलिब्रेट भी किया। विंस मैकमैहन ने भी रेड नोटिस का अच्छा प्रमोशन किया था। विंस मैकमैहन ने Cleopatra ऐग को सभी को दिखाया और कहा कि वो उन्हें द रॉक ने दिया है।

द रॉक ने WWE के अलावा अब हॉलीवुड में भी अपना नाम काफी ऊंचा कर लिया है। WWE रिंग में उनकी वापसी की खबरें भी अब काफी चल रही है। रोमन रेंस के साथ उनके ड्रीम मैच का इंतजार फैंस कर रहे हैं। द रॉक ने कुछ दिन पहले कहा था कि वो अपने अंतिम मैच के लिए जरूर वापसी करेंगे। इसका मतलब साफ है कि वो अगले साल जरूर वापसी करेंगे। WWE ने भी द रॉक के लिए कोई ना कोई बड़ा प्लान तैयार जरूर किया होगा।

रोमन रेंस भी कह चुके हैं कि अगर द रॉक रिंग में आएंगे तो सबसे पहले वो उन्हें चुनौती देंगे। रोमन रेंस का यूनिवर्सल चैंपियनशिप रन अभी काफी शानदार WWE में चल रहा है। 450 दिन से ज्यादा उन्हें यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में हो गए। अब देखना होगा कि द रॉक WWE रिंग में कब नजर आएंगे। द रॉक की रेड नोटिस फिल्म इस समय कई नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। अभी भी नेटफ्लिक्स पर इस मूवी का जलवा जारी है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now