रोमन रेंस और द रॉक का मुकाबला Wrestlemania 35 में होगा?

समरस्लैम में ब्रॉक लैसनर को यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में हराकर WWE में अपनी नई शुरूआती की है। अफवाहें की मानें तो लैसनर अब WWE में नजर नहीं आएंगे। UFC में उन्होंने हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया है। इसके बाद पता था कि इस बार समरस्लैम में वो हार जाएंगे। लैसनर के जाने के बाद एक और लैजेंड के आने की बात सामने आ रही है। रिपोर्ट के अनुसार 2019 रॉयल रंबल में जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहा है। अगर ऐसा होता है तो फिर रैसलमेनिया 35 में रोमन रेंस के साथ मेन इवेंट में उनका मुकाबला हो सकता है। अभी हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने वापसी के संकेत भी दे दिए है। रॉक भी खुद अब वापसी चाहते है। रॉक का आऩा लगभग अब तय माना जा रहा है।

Ad
सट्टा बाजार में भी द रॉक सबसे फेवरेट अगले साल होने वाले रॉयल रंबल में माने जा रहे है। जॉन सीना, सैथ रॉलिंस, डेनियल ब्रायन से काफी आगे वो चल रहे है। हालांंकि अभी आगे का किसी को पता नहीं है। लेकिन ये उम्मीद की जा रही है कि वो जल्द ही वापसी करेंगे। अगर वो रॉयल रंबल जीत गए तो फिर ये बात पक्की हो जाएगी की रैसलमेनिया 35 में वो रोमन रेंस का मुकाबला करेंगे। पूरी तरीके से अभी कोई भी संकेत द रॉक ने नही दिए है।
Ad
youtube-cover
Ad

Ad
ब्रॉक लैसनर के जाने के बाद WWE को भी एक बड़ा नाम रैसलमेनिया मेन इवेंट के लिए चाहिए। रैसलमेनिया 28 के बाद सभी पार्ट टाइमर मेन इवेंट का हिस्सा रहे है। बतिस्ता, लैसनर, ट्रिपल एच, द रॉक हमेशा मेन इवेंट का हिस्सा रहे है। इन्होंने कभी रैगुलर परर्फामेंस नहीं दी है। रोमन रेंस और द रॉक की स्टोरीलाइन भी पहले से बिल्ड थोड़ा बहुत हो चुकी है। दोनों भाई है। अगर ये दोनों रैसलमेनिया के मेन इवेंट में हिस्सा लेते है तो ये सबसे बड़ी सफलता होगी। द रॉक इस समय सबसे बड़े स्टार है। WWE में उन्होंने बहुत नाम कमाया है। रोमन रेंस इस समय कंपनी के फेस है। वो इस राह पर हैं कि वो सबसे बड़े सुपरस्टार बन सकते है।
Ad
दोनों अगर रैसलमेनिया में एक दूसरे को फेस करते है तो ये एपिक मोमेंट होगा। रैसलमेनिया 35 सबसे बड़ा शो इसके लिए होगा। रोमन रेंस को यहां से आगे के लिए भी अच्छा रास्ता मिल जाएगा।
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications