2020 में राष्ट्रपति बनने की रेस में शामिल हो सकते है द रॉक

अमेरिका के नवनियुक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप WWE में बहुत बार आ चुके है| और वो WWE हॉल ऑफ फेम में भी शामिल है| डोनाल्ड ट्रंप पहले हॉल ऑफ फेमर है जो की अमेरिका के राष्ट्रपति बने | लेकिन क्या 2020 में उनका सामना WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार ड्वेन जानसन द रॉक के साथ होगा ? अगर द रॉक के पिछले कुछ इंटरव्यू को देखा जाए तो इस बात की बहुत संभावनाएं नजर आ रही है| ड्वेन जानसन द रॉक फुल टाइम रेसलर नहीं है| लेकिन द रॉक दुनियाभर में जमकर पंसद किए जाते है| क्योंकि उन्होंने रेसलिंग के अलावा हॉलीवुड में भी एक के बाद एक धमाकेदार फिल्में दी है| जिसमें रेसलिंग की तरह ही उन्होंने बहुत नाम कमाया है| उनकी लोकप्रियता का आलम ये है कि उनके पास काम की कोई कमी नहीं है| एक इंटरव्यू के दौरान द रॉक ने मजाक मे कहा था की वो अमेरिका के राष्ट्रपति बनना चाहते है| मजाक में ही सही लेकिन द रॉक ने ये अपने दिल की बात कह दी थी| राजनीतिक महत्वाकांक्षा के अलावा ये भी कहा जाता है कि फिल्मों में ड्वेन जानसन द रॉक दुनिया में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले स्टार है|यहीं वजह है कि हाल ही में द रॉक को ‘SEXIEST MAN ALIVE’ के लिए भी चुना गया था| वैसे ड्वेन जानसन द रॉक हमेशा से ही लोगों की मदद करने में यकीन रखते है| और राष्ट्रपति बनना एक जरिया होगा की इस वजह से वो लोगों की और मदद कर सकते है| अभी हाल ही में अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव के बारे में ड्वेन जानसन द रॉक ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप जब राष्ट्रति बन सकते है तो राजनीति में कुछ भी हो सकता है| उनका साफ-साफ कहना ये था कि अगर डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति बन सकते है तो मैं भी राष्ट्रपति बन सकता हूं| द रॉक ने तो राष्ट्रपति बनने की अपनी इच्छा जाहिर कर दी है| और इस टाइम वो एकमात्र ऐसे सुपरस्टार है जिनके चाहने वालों का आंकड़ा हमेशा ही दोगुना होता जाता है| वैसे स्पोर्ट्स की दुनिया में सबसे धमाकेदार खिलाड़ी ड्वेन जानसन द रॉक क्या 4 साल बाद पूरी दुनिया के सबसे शक्तिशाली आदमी बन पाएंगे| ये तो अब आने वाला समय ही बताएगा..

Edited by Staff Editor
App download animated image Get the free App now