वीडियो: Raw के दौरान की थी शील्ड ने हेलीकॉप्टर के साथ शानदार एंट्री

Ankit

रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज जब ये नाम एक साथ लिया जाता है, तो सिर्फ सभी WWE फैंस के मन में शील्ड आता है। जी, हां शील्ड WWE एक शानदार खोज साबित हुई। पहले NXT और फिर WWE के मेन रोस्टर में बादशाहत , शील्ड ने हर जगह अपना दबदबा बनाया है। शील्ड के तीनों मेंबर अपना WWE ग्रैंड स्लैम पूरा कर चुके हैं। शील्ड ने साल 2012 की सर्वाइवर सीरीज में अचानक से डेब्यू किया था। वहीं साल 2013 में 22 अप्रैल को हुई रॉ में शील्ड ने शानदार एंट्री थी। रॉ का एपिसोड लंदन केO2 एरिना में हुआ था। ये एंट्री साधारण नहीं थी क्योंकि तीनों मेंबर हेलीकॉप्टर के जरिए आए थे। उस वक्त डेनियल ब्रायन, अंडरटेकर और केन की सामना शील्ड के खिलाफ हुआ था। हालांकि शील्ड ने इस मैच को जीत लिया था लेकिन इस मैच को इनकी एंट्री के लिए हमेशा याद किया जाता। WWE में कई सुपरस्टार्स अपनी अलग एंट्री के लिए पहचाने जाते है लेकिन शील्ड की एंट्री ने उन्हें WWE के इतिहास में सबसे अलग करार दिया।

Ad
youtube-cover
Ad


शील्ड को साल 2014 में तोड़ दिया गया था। जिसके बाद तीनों सुपरस्टार्स को अलग अलग पुश मिला। तीनों सुपरस्टार्स अपना रास्ता बना चुके थे लेकिन साल 2017 में TLC पीपीवी से पहले शील्ड के तीनों मेंबर एक साथ आए और शील्ड का रीयूनियन किया। हालांकि रोमन रेंस पीपीवी में तबीयत खराब होने के कारण हिस्सा नहीं ले पाए थे। जब रोमन रेंस की वापसी हुई तो डीन एम्ब्रोज चोटिल हो गए । एेसे में फैंस को शील्ड का इंतजार करना पड़ रहा है। शील्ड हमेशा से बड़ी है, बड़ी टीम थी और हमेशा से रहेगी।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications