इस साल के अंत तक शील्ड को दोबारा बनाने का प्लान बना रही है WWE

हाल ही में हुए सुपरस्टार शेकअप में सैथ रॉलिंस लगभग स्मैकडाउन में जाने वाले थे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सूत्रों के अनुसार बात ये सामने आी है कि WWE उन्हें रॉ में ही रखना चाहता था। और डीन को रॉ में लाना चाहता था। हुआ भी कुछ ऐसा ही। क्योंकि WWE इस साल शील्ड के दोबारा बनाने के दरवाजे यहां से खोल रहा है। सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस पहले से रॉ में हैं। सुपरस्टार शेकअप के बाद भी ये दोनों वहीं मौजूद है। डीन एंब्रोज पहले स्मैकडाउन में थे। लेकिन अब वो भी रॉ में आ गए है। उम्मीद ये की जा रही थी कि सैथ रॉलिंस की जगह एजे स्टाइल्स रॉ में आएंगे। लेकिन रोमन रेंस भी एक बड़ा चेहरा रॉ में है। इसे देखते हुए स्मैकडाउन लाइव ने अपना डिसीजन सुरक्षित रखा। क्योंकि रोमन रेंस इस समय WWE में बड़ा चेहरा है। अगर रोमन स्मैकडाउन में आते तो फिर उन्हें संभालना मुश्किल हो जाता। WWE ने ये निर्णय लिया है कि स्मैकडाउन लाइव अभी भी बी शो है और उनका ये सोचना है कि रेंस, ऑर्टन और सीना एक साथ ब्लू ब्रॉड में नहीं रह सकते है। अगर रोमन रेंस के रॉ में रहते एजे स्टाइल्स भी आ जाते तो फिर उनका करियर खतरे में आ जाता। WWE का कहना है कि अभी भी ये उम्मीद है कि स्टैफनी के आ जाने के बाद स्टाइल्स रॉ में आ जाएंगे। क्योंकि स्टैफनी के आने के बाद उनका सैथ रॉलिंस के साथ सैगमेंट काफी लाजवाब होगा। यहीं से इन सबकी स्टोरीलाइन फिर आगे बढ़ेगी। लेकिन फिलहाल अब शील्ड के मैंबर एक ही साथ हैं। हो सकता है की आगे अब इन तीनों की जोड़ी फिर एक हो जाए। लेकिन इसके बाद फिर एजे स्टाइल्स और सैथ रॉलिंस के ब्रा़ंड में बदलाव कर दिया जाएगा। जैसा की एंब्रोज और ओवंस के साथ हुआ। वर्तमान में सैथ रॉलिंस की लड़ाई समोआ जो के साथ जारी रहेगी। पेबैक में इन दोनों के बीच फाइट होनी लगभग पक्की है। वैसे ये मैच फास्टलेन में तय किया गया था लेकिन सैथ रॉलिंस की इंजरी के बाद ये मैच नहीं हो पाया था। उधर डीन एंब्रोज रॉ में तो आ गए है लेकिन उनके लिए कोई प्रोग्राम यहां नहीं बना है। लेकिन रोमन रेंस का प्रोग्राम ब्रॉन स्ट्रोमैन के साथ फिक्स है। पिछले हफ्ते स्ट्रोमैन ने रोमन रेंस के ऊपर बुरी तरह अटैक किया था।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications