रूमर्स ने तो यही बताया था कि रेंस अपना टाइटल रोलिन्स के खिलाफ डिफ़ेंड करने जा रहे हैं, क्योंकि वो कंपनी के नए फेस जो हैं। रोलिन्स इस मैच में इंजरी के बाद वापसी कर रहे थे और उनके पास बिलकुल भी मैच प्रैक्टिस नहीं थी। रेंस ने कभी भी रोलिन्स को नहीं हराया था और रोलिन्स ने कभी भी चैंपियनशिप को गवांया नहीं था, इसीलिए भी यह मैच काफी खास था। यह मैच शुरुआत में काफी धीमा गुज़रा और रोलिन्स भी काफी स्लो नज़र आए, लेकिन जैसे जैसे एक्शन आगे बड़ा, रोलिन्स ने भी अपनी रफ्तार पकड ली, खासकर उनका पेडिग्री जो उन्होने एक दम से रेंस को दे दिया था। जब रेंस रोलिन्स को स्पियर दे रहे थे, तभी रोलिन्स ने रेंस को पेडिग्री दे दिया। रेंस ने हार नहीं मानी और उसके बाद रोलिन्स ने उन्हें एक और पेडिग्री दी। इस बार वो कामयाब भी रहे और रोलिन्स ने रेंस को पिन करकर वो 2 टाइम चैम्पियन बने। हालांकि रात अभी खत्म नहीं हुई थी। यह एक ऐसी स्टोरीलाइन हैं, जिससे कंपनी को काफी फायदा होगा। एम्ब्रोज़ ने रोलिन्स के साथ वहीं किया, जो रोलिन्स ने इनके साथ किया था एक साल पहले। जब से शील्ड अलग हुई हैं, तब से ही तीनों मेम्बर्स एक दूसरे में बीच में टांग अड़ाते नज़र आए हैं और जैसे की अब एम्ब्रोज़ ने अपना कांट्रैक्ट कैश इन कर लिया और वो अब चैम्पियन बन गए हैं, तो इस दुश्मनी को देखने में अब और मज़ा आएगा।