WWE में अंडरटेकर और केन का बहुत बड़ा नाम रहा है। WWE में स्टोरीलाइन के दौरान दोनों ने एक दूसरे की भाई की भूमिका निभाई। दोनों की आपस में भी जबरदस्त राइवलरी रही। ब्रदर्स ऑफ डिस्ट्रक्शन टैग टीम में इन दोनों ने काफी नाम कमाया। कई फैंस को लगता है कि ये दोनों रियल लाइफ में भी भाई हैं। कई फैंस मानते हैं कि सिर्फ स्टोरीलाइन के दौरान ही ये किया गया। वैसे आपको बता दें केन और अंडरटेकर रियल लाइफ में एक-दूसरे के भाई नहीं है।WWE में अंडरटेकर और केन ने बहुत नाम कमाया, फैंस को हमेशा इनका काम पसंद आयासाल 1997 में केन ने WWE में डेब्यू किया था। शॉन माइकल्स और अंडरटेकर के मैच में केन ने दखल दिया था। केन की वजह से अंडरटेकर को माइकल्स के खिलाफ बड़ी जीत मिली थी। केन और अंडरटेकर ने इसके बाद एक दूसरे को गले लगाया था। .@KaneWWE has been a brother to me on and off screen for over 25 years. Hardworking, loyal, and dedicated I was honored to be the one to announce he is the newest member of the #WWEHOF Class of 2021! #BrothersofDestruction https://t.co/lNMDLJaa6v— Undertaker (@undertaker) March 24, 2021केन ने शुरूआत में आकर अंडरटेकर का बहुत साथ दिया। दोनों को देखकर ये ही लगता था कि सच में भाई है। दोनों ने साथ में बहुत काम किया। दोनों के बीच फ्यूड भी जबरदस्त रही। फैंस को इनकी राइवलरी में काफी मजा आया। केन और अंडरटेकर अब WWE में नजर नहीं आते हैं। अंडरटेकर ने पिछले साल रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया था। इस दौरान केन भी मौजूद थे। केन काफी भावुक हो गए थे। केन और अंडरटेकर ने लगभग 25 साल तक साथ में काम किया। अंडरटेकर भी एक इंटरव्यू में कह चुके हैं कि वो केन को अपना भाई मानते हैं। केन भी अब WWE में नजर नहीं आते हैं। केन अब राजनीति में चले गए हैं। फैंस इन दोनों की जोड़ी को एक बार फिर साथ में अंतिम बार देखना चाहते हैं। वैसे केन ने कुछ समय पहले इस बात के संकेत दे दिए थे। जिस तरह का इन दोनों ने काम किया उससे ये ही लगता था कि रियल भाई है लेकिन ऐसा नहीं है। अंडरटेकर शायद अब रिंग में कभी नजर नहीं आएंगे लेकिन केन जरूर अंतिम बार नजर आ सकते हैं।