Royle Rumble का हिस्सा बन सकते हैं अंडरटेकर और शॉन माइकल्स

2017 में रॉ के दूसरे शो में WWE हॉल ऑफ फेमर शॉन माइकल्स और सुपरस्टार अंडरटेकर नजर आएंगे। हाल ही में F4Wonline.com के डेव मैल्टजर ने अपने एक आर्टिकल में इन दोनों लेजेंंड की वापसी के बारे में लिखा। डेव मैल्टजर के अनुसार अंडरटेकर और HBK अलामाडोम में होने वाले रॉयल रंबल में नजर आ सकते है। वैसे अंडरटेकर ने स्मैकडाउन लाइव के 900वें एपिसोड में वापसी की थी, और अब रैसलमेनिया में भी ज्यादा समय नहीं बचा है। स्मैकडाउन में आने के बाद उन्होंने रैसलमेनिया में वापसी के संकते दे दिए थे। अफवाह ये भी है कि, अंडरटेकर रॉयल रंबल में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच के लिए नजर आ सकते है, जिसके बाद वो रैसलमेनिया की ओर अपना कदम बढ़ाएंगे। वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया में ये अफवाह है कि, रॉयल रंबल में चैंपियनशिप मैच के लिए एजे स्टाइल्स का सामना शॉन माइकल्स से हो सकता है। ये सब अंदाजा इसलिए भी लगाए जा रहे है, क्योंकि अलामाडोम शॉन माइकल का होम टाउन है। 9 जनवरी को होने वाले रॉ का एपिसोड अंडरटेकर की वापसी का गवाह बनेगा, तो वहीं शॉन माइकल भी यहां एंट्री मार सकते है। अंडरटेकर तो रॉयल रंबल में नजर आएंगे, उधर शॉन माइकल भी रॉयल रंबल में शामिल हो सकते है, लेकिन उनके रोल के बारे में अभी किसी को कुछ पता नहीं है। अफवाह ये भी है कि, इस साल के रैसलमेनिया में अंडरटेकर के करियर का अंतिम मैच होगा, और फैंस अंडरटेकर की इस अंतिम फाइट का गवाह बनना चाहेंगे। वहीं रैसलमेनिया में अंडरटेकर का मुकाबला सीना से हो सकता है, उधर स्टाइल्स रॉयल रंबल में सीना के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड करते हुए नजर आएंगे। अगर सीना इस मैच को जीत जाते है तो हो सकता है कि, रैसलमेनिया में उनका सामना अंडरटेकर से होगा। फिलहाल WWE का पूरा ध्यान रॉयल रंबल पर है। WWE इस इवेंट को बड़ा बनाना चाहता है। WWE चाहेगा की कुछ बड़े सुपरस्टार की वापसी करा कर फैंस का पूरा ध्यान रॉयल रंबल की और आकर्षित किया जाए।