द अंडरटेकर भले ही रिटायर हुए हैं, लेकिन उनको कभी भुलाया नहीं जा सकता

undertaker-changes-1491329777-800

द अंडरटेकर एक ऐसा नाम जिसके बिना शायद प्रोफशनल रैसलिंग की कल्पना नहीं की जा सकती है। अंडरटेकर एक युग की तरह थे, जिसका अब अंत हो चुका है। रैसलमेनिया 33 के ग्रेंड स्टेज पर अंडरटेकर ने रोमन रेंस से हार के बाद प्रोफशनल रैसलिंग से अलविदा कह दिया। अंडरटेकर के अलविदा कहने के बाद WWE यूनिवर्स शोक में है। कुछ लोगों ने यह भी तर्क दिया कि अंडरटेकर को इतना आगे लाने के बाद इस तरह का झटका नहीं देना चाहिए। आखिरकार, अंडरटेकर मूलतः पार्ट-टाइमर थे, 2010 के बाद वह बस महत्वपूर्ण पे-पर-व्यू पर आते थे। हालांकि यह बिल्कुल सच है कि अंडरटेकर के पार्ट-टाइमर होने के बाद भी वह तकनीकी रुप से एक एक्टिव रैसलर थे। 2014 में उनके जीत की लय खत्म होने के बाद भी हर बार ऐसा महसूस होता है कि बस एक और... बस एक और मैच के लिए वह वापिस आ जाएं। लेकिन अब यह भावना खत्म हो चुकी है कि अंडरटेकर वापस आएं, क्योंकि रैसलमेनिया 33 पर सबने अंडरटेकर के रिटायरमेंट का सेगमेंट देख लिया है। उनके रिटायरमेंट लेने के अंदाज ने सभी फैंस की आंखों में आंसू ला दिए। उन्होंने सबसे पहले अपने दस्ताने उतारे, फिर अपना कोट और हैट उतार कर रिंग के बीच में रख दी। इसके बाद वह अपनी पत्नी मिशेल मैक्कूल के पास गए जो रिंग के पास थीं, उन्हें किस किया। अंडरटेकर की गिमिक जिसे हम दशकों से देखते आए हैं, अब शायद हमें वह देखने को नहीं मिलेगी। अंडरटेकर के अलविदा कहने के बाद हम कह सकते हैं कि एक रैसलर के रुप में वह अब नहीं रहे हैं। अंडरटेकर ने अपने पूरे करियर के दौरान अपनी बॉडी पर बहुत काम किया है, इसलिए हम आपके लिए उनके लुक को लेकर आ रहे हैं।

करियर की दास्तान

22 नवंबर, 1990 तक WWE अपनी पहचान के बदलाव के बीच में था। रैंसलिंग सेंटर के लिए WCW और WWF में मुकाबला जोरों पर था। जिसके कारण रिंग में रैसलरों को एक कल्पित कहानी से बाहर की तरह देखा गया, लेकिन यह रैसलर के करियर के दृष्टिकोण में स्थानांतरित होने के लिए एक अच्छा आइडिया नहीं था। कई गिमिक जैसे कि रैसलिंग गारबेज मेन, एक हॉकी प्लेयर, एक डेन्टिंस्ट, एक डासंर, एक पुरष का नाम कोको बी, इस तरह की कई गिमिक शामिल है। यह सभी रैसलर एक कार्टून और बच्चों की प्रस्तुति के लिए थे। लेकिन इसके बाद हुई अंडरटेकर की चौंकाने वाली एंट्री.. देखें अंडरटेकर के डैब्यू का वीडियो...

youtube-cover

अंडरटेकर की एंट्री विन्स मैकमोहन की क्रिएटिव प्रतिभा का सही संयोजन था, जब वह आए तो एक अशुभ अंतिम संस्कार की आवाज़ सुनाई। अंडरटेकर का प्रभाव वाकई बहुत था, हर जगह उनके प्रंशंसको ने उनकी एंट्री को सराहा। इसके बाद उन्होंने फुल टाइम रैंसलिग शुरु की। हालांकि 1991 में उन्होंने एक मॉन्स्टर हील के रुप में शुरुआत की। उनके शानदार कैरेक्टर के कारण फैंस उन्हें हमेशा चियर करते थे। हल्क होगन के साथ हुए मुकाबले में फैंस उन्हें चियर कर रहे थे। डैंब्यू करने के एक साल बाद ही वह WWF में सबसे पॉपुलर रैसलर बन गए। अपने करियर में अंडरटेकर ने वह सब कुछ किया जो उन्हें एक महान रैसलर बनाता है। अपने करियर में अंडरटेकर कई बार शीर्ष पर रहे और दूसके रैसलरो से ज्यादा कई पीपीवी की हैंडिग बने। यह कहना मुश्किल नहीं होगा कि वह एक तरह के पौराणिक आंकड़े के रुप में बन गए है। एक तरफ स्टोन कोल्ड' स्टीव ऑस्टिन, द रॉक, और जॉन सीना WWE के लिए ज्यादा लाभप्रद हो सकते हैं, तो रिक फ्लेयर और शॉन माइकल्स जैसे रैसलर बेहतर गोलरक्षक हो सकते हैं, लेकिन फिर भी अंडरटेकर इन सभी से कामयाबी के मामले में आगे रहे, उन्होंने खुद को समय के अनुकूल किया और एक के बाद एक शानदार मैच देते गए। हम जानते हैं कि रैंसलिग बिजनेस बड़ी ही कठिन तरह से विकसित हुआ है। 2001 में केन के साथ उनकी स्टोरीलाइन सबसे शानदार स्टोरीलाइन थी, हम कह सकते हैं कि यह स्टोरीलाइन उनके करियर की सबसे शानदार स्टोरीलाइन थी। अपने पूरे करियर में वह मेन इवेंट रैसलर थे।

वफादारी की विरासत

undertaker_and_vince_mcmahon_embrace-1491329827-800 (1)

अंडरटेकर 1990 में WWE में आने के बाद WWE के साथ कार्यरत थे, वह एक सक्रिय रैसलर के रुप में जाने जाते हैं। अलग-अलग एरा में और संभवत: सैकड़ों अलग-अलग विरोधियों से फिउड करते हुए उन्होंने 27 साल कंपनी को दिए। एक समय ऐसा भी थी कि उन्होंने इतने सारे लोगों को आश्वस्त किया कि वह कभी भी WWE नहीं छोड़ कर नहीं जा रहे। 1999 में सूत्रों से उनके रिटायरमेंट लेने की बात सामने आई, लेकिन हर बार की तरह उनका रिटायरमेंट आगे बढ़ जाता था। वह बार-बार वापसी करते हुए शानदार मैच देते गए। यह तो बार साफ थी कि वह WWE के लिए हमेशा ईमानदार रहे और अपने शरीर को ट्रोल करने की फिकर न करते हुए WWE में इतने साल दिए।

लाइफटाइम गिमिक

the-undertaker-4-1491329871-800

अंडरटेकर की गिमिक कई के बचपन का हिस्सा रही है। अंडरटेकर का एक अनूठा रूप, अलौकिक माहौल और एक दैवीय शक्ति के प्रर्दशन का एक हिस्सा रैसलिंग की कला का एक प्रतीक के रुप में माना जाता है। अंडरटेकर अपनी गिमिक के कारण प्रोफेशनल रैसलिंग के पर्याय बन गए थे। अंडरटेकर की गिमिक एक पंसद करने वाली गिमिक बन गई थी, इसके कई कारण थे। उनकी अलौकिक शक्तियां और अमरत्व को अमल में लाने से उन्हें एक प्रमाणित बदमाश बना दिया गया। कई दशकों तक वह दंडित किया गए और संभावित रूप से किसी भी अन्य रैसलर की तुलना में कई बार खत्म किए गए।

एक शानदार व्यक्ति

taker-1491329943-800

इतने साल प्रो-रैसलिंग में बितान के बाद वह इसकी जरुरत बन गए। वह न सिर्फ अपनी गिमिक के कारण बल्कि रिंग के बाहर अपने व्यवहार के लिए भी जाने जाते है। हालांकि 1990 के दशक में बैकस्टेज से कुछ अफवाहों की शुरुआत हुई लेकिन हमें लगता है कि यह सिर्फ एक सकारात्मक के रुप में अंडरटेकर को दिखाने के लिए किया गया। अपनी रियल लाइफ वह एक शानदार इंसान रहे हैं।

क्या यह अंत है ?

http___hypebeast_com_image_2017_04_the-undertaker-says-goodbye-wrestlemania-33-1-1491329999-800

अंडरटेकर के हमेशा के लिए रिटायर होने की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है उन्होंने सिर्फ अपना किफेब बदला है और अपनी पत्नी को रिंग के बाहर किस किया है। उन्होंने रिंग के अंदर अपने प्रतीक के रुप में अपने कैरक्टर से जुड़ी चीजें रख दी है। अभी तक उनकी रिटायरमेंट की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उनका WWE के प्रति समर्पण वाकई काबिले तारीफ है। 20 साल से उपर के अपने करियर में उन्होंने अलग-अलग उम्र के लोगों का मनोंरजन किया। अंडरटेकर एक लेजेंड है शायद ही कोई फैन उन्हें भूल पाएगा। उनके प्रो-रैसलिंग में दिए योगदान के लिए WWE यूनिवर्स उनका कर्जदार रहेगा।