रिटायरमेंट के बाद पहली बार स्टोन कोल्ड के पॉडकास्ट पर नजर आएंगे अंडरटेकर

डीएस ब्रेकिंग न्यूज शो में अंडरटेकर को लेकर एक बहुत बड़ी बात सामने आई है। इस शो में कहा गया है कि अगर स्टोन कोल्ड पॉडकास्ट वापस आता है तो इसके पहले गेस्ट अंडरटेकर होंगे।

Ad
Ad

स्टोन कोल्ड पॉडकास्ट को WWE हॉल ऑफ फेमर स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन होस्ट करते है। ये शो WWE नेटवर्क का सबसे चर्चित शो है। दिसंबर 2014 में इसका पहला एपिसोड आया था। इसके पहले मेहमान विंस मैकमैहन थे। इतने चर्चित होने के बाद पिछले साल अगस्त से ये WWE नेटवर्क पर नहीं दिखाया जा रहा है। लास्ट एपिसोड में स्टीव ऑस्टिन ने डीन एंब्रोज का इंटरव्यू लिया था। यहां पर डीन एंब्रोज ने काफी कुछ गलत कहा था। जिस वजह से इसे बंद करना पड़ा था। विंस मैकमैहन इस बात से काफी नाराज हुए। और इसके बाद इस शो को WWE में प्रसारित करने से मना कर दिया था। लेकिन अब एक बार फिर कई रिपोर्ट में ये कहा जा रहा है कि इस शो को फिर से प्रसारित किया जाएगा। स्टीव ऑस्टिन अब इस शो को जल्द ही प्रसारित कर आगे बढाएंगे। ऑस्टिन ने ये भी कहा है कि WWE के साथ उनके अच्छे संबंध है। और उनके लिए वहां के दरवाजे हमेशा के लिए खुले है। WWE ने हाल ही में जेबीएल को निकाला है, जिसका लगभग एक ही फॉरमेट स्टीव ऑस्टिन पॉडकास्ट जैसा है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications