वीडियो: कुछ इस तरीके से अंडरटेकर ने गोल्डबर्ग को एलिनिमेट किया

कई महीनों से चल रही रॉयल रंबल मैच की जद्दोजहद आखिरकार खत्म हो गई। रॉयल रंबल 2017 का टाइटल रैंडी ऑर्टन ने अपने नाम किया। फैंस कई महीनों से अंदाजा लगा रहे थे कि, गोल्डबर्ग, अंडरटेकर और लैसनर जैसे दिग्गज ये मैच जीतेंगे। लेकिन हुआ कुछ और ही। पूरे रॉयल रंबल में फैंस गोल्डबर्ग और अंडरटेकर का इंतजार कर रहे थे। कुछ पल के लिए ये आमने सामने भी आए। लेकिन फैंस को जितनी अपेक्षा देखने की थी वो सब नहीं हुआ। फैंस के चहेते गोल्डबर्ग ने 28वें नबंर पर एंट्री की। रिंग में गोल्डबर्ग के आते ही सभी के दिल में बिजली दौड़ गई। गोल्डबर्ग ने आते ही रिंग में खलबली मचा दी। गोल्डबर्ग ने आते ही ब्रॉक को स्पीयर दे दिय। और ब्रॉक लैसनर को एलिमिनेट कर दिया। गोल्डबर्ग ने सैमी जेन को जैकहैमर दिया। इसके बाद 29वें नंबर पर WWE लैजेंड अंडरटेकर ने एंट्री की। फिर क्या था वो पल सामने आया जिसका सभी को इंतजार था। गोल्डबर्ग औऱ अंडरटेकर एक दूसरे के आमने सामने थे। लेकिन सेव पर गोल्डबर्ग, औऱ बैरन कॉर्बिन ने अंडरटेकर पर अटैक कर दिया। इसके बाद गोल्डबर्ग ने अंडरटेकर को स्पीयर मार दिया। इसके बाद गोल्डबर्ग ने ल्यूक हार्पर को बाहर का रास्ता दिखाया। लेकिन इसके बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला पल था। अंडरटेकर ने गोल्डबर्ग को रिंग से बाहर कर दिया।

Ad
youtube-cover
Ad

गोल्डबर्ग को रिंग से बाहर करने के बाद रोमन रेंस ने एंट्री की। हालांकि इसके बाद अंडरटेकर भी रिंग में ज्यादा टिक नहीं पाए। रोमन रेंस ने उन्हें बाहर फेंक दिया। लेकिन गोल्डबर्ग और अंडरटेकर का आमने-सामने होना एक ऐसा पल था जो फैंस के जेहन में कैद हो गया।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications