द अंडरटेकर ने अपने रिटायरमेंट को लेकर किया बड़ा खुलासा

Enter caption

द अंडरटेकर(the-undertaker) की डॉक्यूमेंट्री ने इस समय धमाल मचा रखा है। रेसलमेनिया 33 में रोमन रेंस के साथ हुए मैच के बाद द अंडरटेकर ने सभी को चौंका दिया था। क्योंक इस मैच के बाद अंडरटेकर ने अपने कोट, टोपी और ग्लब्स को उताकर कर रिंग में रख दिया था। इसके बाद वो धीरे-धीरे से रिंग से बाहर गए। फैंस को यहां पर लगा कि द अंडरटेकर को वो अब कभी रिंग में नहीं देख पाएंगे। द अंडरटेकर ने अपनी ड़ॉक्यूमेंट्री द लास्ट राइड में अपने करियर के बारे में बताया है। यहां पर बताया कि ये सफर उनके लिए कितना मुश्किल रहा है।

Ad

ये भी पढ़ें: 5 मौजूदा सुपरस्टार्स जिन्होंने कभी WWE के बाहर काम नहीं किया

द अंडरटेकर का रिटायरमेंट

Ed Mylett के साथ इंटरव्यू में अंडरटेकर ने रेसलमेनिया 33 में रोमन रेंस के साथ हुए मैच को लेकर बात की। साथ ही साथ विंस मैकमैहन के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताया। इस इंटरव्यू में फैंस ने उनके रिटायरमेंट के बारे में पूछा तो द अंडरटेकर ने कहा,

इस बारे में मुझे नहीं पता। फिलहाल तो ये नहीं होने वाला। मुझे बिना ऑडियंस के पऱफॉर्म करने में भी कोई दिक्कत नहीं है। काम करने से नहीं डरूंगा। क्योंकि फैंस की आवाज अब जेहन में बस गई है। जब डाक्यूमेंट्री अंतिम चरण में होगी तो सभी को इसके बारे में पता चल जाएगा।

द अंडरटेकर का नाम रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा है। कई सुपरस्टार्स उन्हें रिटायर करना चाहते हैं। करीब 30 साल से द अंडरटेकर का रेसलिंग में जलवा रहा है। तो हर कोई सुपरस्टार उन्हें रिटायर करने के सपने देखता है। इस डॉक्यूमेंट्री में कई सुपरस्टार्स इस बात का जिक्र कर चुके हैं। रेसलमेनिया 30 में ब्रॉक लैसनर ने अंडरटेकर की स्ट्रीक तोड़ी थी। और इसके बाद वो ब्रे वायट, शेन मैकमैहन, रोमन रेंस, जॉन सीना और एजे स्टाइल्स का सामना कर चुके हैं।

रेसलमेनिया 36 में अंडरटेकर और एजे स्टाइल्स के बीच बोनयार्ड मैच हुआ था। इस मैच में अंडरटेकर की जीत हुई थी। ये मैच काफी अलग था। फैंस ने इसे काफी पसंद किया था।

ये भी पढ़ें: WWE के 5 मोमेंट्स जब फैंस के आंसू छलक आए

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications